खबर शहर , Agra News: दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी – INA

खेरागढ़। थाना क्षेत्र के गांव घुसियाना के मजरा गढ़ी इंद्रा में बृहस्पतिवार रात चोरों ने एक मकान की दीवार में सेंध लगाकर लाखों रुपये के आभूषण और हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
पीड़ित रक्षपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात के समय परिवार के पुरुष सदस्य घर के बाहर टिनशेड में सो रहे थे, जबकि महिलाएं घर के अंदर थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर मकान के पीछे की दीवार काटकर कमरे में घुस गए। चोरों ने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर उनमें रखे सोने की एक जोड़ी बृजबाला, मंगलसूत्र, सहित अन्य आभूषण तथा करीब सात हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।शुक्रवार तड़के कमरे का ताला खोला तो सामान बिखरा हुआ दीवार में छेद देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की है। परिजन महेंद्र सिंह ने बताया कि नकदी सहित करीब पांच तोला सोना और 800 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। डीसीपी पश्चिमी आदित्य कुमार सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर खुलासे के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।