सीजी- धमतरी: 12 मेडिकल स्टोर्स पर औचक छापेमारी, 6 दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे; एक दुकान में मिली अनियमितता – INA

12 मेडिकल स्टोर्स की अचानक जांच, दस्तावेज खंगाले
अभियान के दौरान संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा जिले के कुल 12 औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। राज्य में C&F, डिपो एवं सुपर स्टॉकिस्ट की उपलब्धता के बावजूद औषधि विक्रेताओं द्वारा राज्य के बाहर से खरीदी गई औषधियों के संबंध में विशेष सतर्कता बरतते हुए खरीदी-बिक्री के दस्तावेज, बिल-वाउचर, स्टॉक एवं अन्य अभिलेखों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही नारकोटिक एवं साइकोट्रॉपिक औषधियों के क्रय-विक्रय, भंडारण, स्टॉक तथा संबंधित अभिलेखों की भी गहन जांच की जा रही है।
6 दवाओं के सैंपल लिए, रायपुर भेजे गए
औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कुल 6 औषधि नमूने संकलित किए गए हैं। इनमें Tab. Elmox-CV 625 LB, Tab. Onco-4, CC-GO DX Cough Syrup 100ml, Bethasulide-P(R), Tab. Mokcan 250 DT एवं Tab. Ofiz 200 शामिल हैं। सभी नमूनों को जांच एवं विश्लेषण के लिए औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार . की कार्रवाई की जाएगी।
इन 12 प्रतिष्ठानों में पहुंची जांच टीम
संयुक्त टीम द्वारा औषधि भंडार शासकीय जिला अस्पताल धमतरी, सूर्या मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स नारी, गौतम फार्मा धमतरी, लक्ष्मी मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स धमतरी, मेहता मेडिकोज धमतरी, रमेश मेडिकल स्टोर्स धमतरी, स्वास्तिक मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स धमतरी, कबीर मेडिकल स्टोर्स छाती, दिनेश मेडिकल स्टोर्स प्रा. लिमिटेड धमतरी, गायत्री मेडिकल धमतरी, पवार मेडिकल एजेंसीज धमतरी एवं आरती मेडिकोज धमतरी का निरीक्षण किया गया।
नारी की मेडिकल दुकान में मिली अनियमितता
सूर्या मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स, नारी में अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। हालांकि, विभाग की ओर से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि निरीक्षण के दौरान किस प्रकार की अनियमितता सामने आई।
यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन के . कूदी 8वीं की छात्रा, लोको पायलट की तत्परता से बची जान; मोबाइल को लेकर थी नाराज
दवा दुकानों पर . भी जारी रहेगा अभियान
खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में औषधियों की गुणवत्ता, वैध आपूर्ति श्रृंखला एवं अभिलेखों की उपलब्धता पर सतत निगरानी रखी जा रही है। विभाग ने औषधि विक्रेताओं से निर्धारित नियमों का पालन करने तथा केवल अधिकृत स्रोतों से ही औषधियों का क्रय-विक्रय करने की अपेक्षा की है। आम नागरिकों के हित में यह विशेष अभियान . भी निरंतर जारी रहेगा।