UP News: पहले गरीबों के हक पर डकैती होती थी, CM योगी ने बोला सपा पर हमला, गिनाए शिक्षा-सुरक्षा के नए कीर्तिमान – INA

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. सपा प्रमुख लगातार सूबे की योगी सरकार पर हमलावर हैं. वहीं बीजेपी पर पलटवार कर रही है. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाए हैं.

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को घेरते हुए कहा कि पूर्व की सपा सरकार में उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे, कानून व्यवस्था का लोगों में कोई डर नहीं था. उन्होंने कहा कि महिलाएं सपा सरकार में सुरक्षित नहीं थी. उन्होंने कहा कि सपा सरकार में विकास के कोई काम नहीं होते थे. विकास ठप था और गरीबों के हक पर डकैती होती थी.

‘आज उत्तर प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित हैं’

राजधानी लखनऊ में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड के वितरण समारोह में पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि आज अगर किसी बहन बेटी को कोई छोड़ेगा तो यमराज के घर जाने का रास्ता उसका तय हो गया है, सुरक्षा की गारंटी है.

‘बीजेपी सरकार ने स्कूल सुधारे…’

सीएम ने कहा कि आज प्रदेश में शिक्षकों का सम्मान होता है. उन्होंने कहा कि 2017 के पहले गरीब के बच्चे नंगे पैर स्कूल जाने जो मजबूर थे. भीषण गर्मी में तपते पत्थर हों या भीषण सर्दी हो, उन्हें ठिठुरते स्कूल जाना पड़ता था. लेकिन आज उनके लिए यूनिफॉर्म, जूते, स्वेटर की व्यवस्था है.उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि यूपी शिक्षा की भूमि है. बीजेपी सरकार ने स्कूल सुधारे. उन्होंने कहा कि सपा के समय नकल हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है ये होता था. उन्होंने कहा कि सपा ने नकल से प्रदेश को नीलाम कर दिया था.

53 हजार से अधिक रसोइयों के चार नए कार्यक्रम

रसोइयों के सम्मान कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रक्षाबंधन के ठीक पहले हम प्रदेश भर की 3 लाख 53 हजार से अधिक रसोइयों के चार नए कार्यक्रम को लेकर के यहां पर आए हैं. पहला मानदेय वृद्धि, दूसरा अगर किसी रसोईया के साथ कोई घटना दुर्घटना हो जाती है तो उसके परिवार को 2 लाख रुपए की सहायता स्टेट बैंक के माध्यम से उपलब्ध करवाने, तीसरा प्रत्येक रसोइया और उसके परिवार को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक मुफ्त में कैशलेस की सुविधा उपलब्ध करवाना और चौथा आपको जो अब तक ड्रेस के लिए यानी साड़ी के लिए ₹500 प्राप्त होता था अब उसकी राशि को दुगना करने के कार्यक्रम के साथ यानी उसको ₹1000 करने के लिए हम आज यहां पर एकत्र हुए हैं.

रसोइयों के मानदेय में 1,000 रुपए की बढ़ोतरी

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी और परिषदीय विद्यालयों में पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना के तहत काम करने वाले 3.53 लाख से अधिक रसोइयों के मानदेय में 1,000 रुपए प्रति माह की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. इसके साथ ही रसोइयों और उनके परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए पांच लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज देने का प्रावधान किया गया है.जिसके लिए उन्हें चिकित्सा स्वास्थ्य कार्ड दिए गए हैं.

मातृत्व अवकाश नियम में भी बदलाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृत्व अवकाश नियम में भी बदलाव किया गया है. उन्होंने कहा कि महिला रसोइयों के लिए मातृत्व अवकाश प्राप्त करने के लिए बच्चों की उम्र के अंतर की पुरानी बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है. इसके साथ इनको पोषण प्रहरी के रूप में सम्मानित करने के साथ-साथ यूनिफॉर्म क्रय करने के लिए 500 रुपए व दस्ताने/ग्लव्स के लिए 400 रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि दी जा रही है. उन्होंने कहा कि हेड कवर, ग्लव्स और एप्रन किट उपलब्ध कराने की पहल भी होगी.

पहले गरीबों के हक पर डकैती होती थी, CM योगी ने बोला सपा पर हमला, गिनाए शिक्षा-सुरक्षा के नए कीर्तिमान


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button