Sport : 'गलतियों को सुधारने का मौका मिलता है…' भारतीय दिग्गज का बड़ा बयान, जानिए शुभमन गिल और कुलदीप यादव पर क्या बोल डाला? #INA

IND vs SL 2nd Test : इंडियन क्रिकेट टीम कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 23 अगस्त (रविवार) से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेले वाली है. सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में भारत और श्रीलंका के बीच 27 अगस्त तक दूसरा टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. इस मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने शुभमन गिल और कुलदीप यादव के बारे में बात करते बड़ा बयान दिया है. उन्होंने यूट्यूब चैनल क्या कहा है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

मोहम्मद कैफ ने कुलदीप यादव पर दिया बड़ा बयान

मोहम्मद कैफ ने कहा कि, ‘जिस तरह से कुलदीप यादव का इस्तेमाल किया गया है. उससे साफ है कि शुभमन गिल को उन पर पर्याप्त भरोसा नहीं है. मेरे नजरिए से देखें तो आपको कुलदीप जैसा अनोखा गेंदबाज बार-बार नहीं मिलता. इतिहास में ऐसे खिलाड़ी कभी-कभार ही आते हैं. भविष्य में हमें रवींद्र जडेजा का विकल्प मिल सकता है, जैसे सुथार हैं. इसके बाद हमारे पास अश्विन के बाद वॉशिंगटन सुंदर आए लेकिन कुलदीप एक अनोखी प्रतिभा हैं’.

मोहम्मद कैफ ने आगे बात करते हुए कहा कि, ‘जब आप किसी गेंदबाज को स्पेल देते हैं, खासकर रिस्ट स्पिनर को तो आपको उसे लंबा स्पेल देना चाहिए. छोटे-छोटे स्पेल कुलदीप की मदद नहीं कर रहे हैं. लंबे स्पेल से आपको अपनी गलतियों को सुधारने का मौका मिलता है. लय हासिल करने के लिए आपको समय चाहिए. शुभमन गिल ने इस मामले में उनका समर्थन नहीं किया’.

उन्होंने कहा कि, ‘मैं रवि शास्त्री की इस बात से सहमत हूं कि विदेशी परिस्थितियों में कुलदीप हमारे नंबर-1 स्पिनर हैं. टर्निंग ट्रैक पर कोई भी विकेट निकाल सकता है. लेकिन न्यूजीलैंड में आपको ऐसी टर्निंग पिचें नहीं मिलेंगी. मुझे लगता है कि कुलदीप सपाट पिचों या उन पिचों पर बड़ी भूमिका निभाएंगे, जहां ज्यादा टर्न नहीं मिलता. कप्तान और टीम मैनेजमेंट को उनका आत्मविश्वास बनाए रखना होगा’.

कैफ ने कुलदीप यादव को किया प्लेइंग-11 से बाहर

मोहम्मद कैफ ने अंत में कहा कि, ‘मुझे लगता है कि भारत कोलंबो में सारांश जैन को खिलाने पर विचार कर सकता है, जिन दो बल्लेबाजों ने रन बनाए डिकवेला और सोनल वो दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. एक समय ऐसा भी आया था जब शुभमन गिल उनके बल्लेबाजी करने के दौरान ऑफ-स्पिनर की तलाश कर रहे थे. श्रीलंका के इन फॉर्म में चल रहे बाएं हाथ के बल्लेबाजों को देखते हुए शायद कुलदीप को बाहर बैठना पड़ सकता है. पहले मुकाबला सुथार बनाम सारांश था, अब यह कुलदीप बनाम सारांश हो सकता है’.

भारत और श्रीलंका का टेस्ट स्क्वाड

भारत : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, औकिब नबी, गुरनूर बराड़.

श्रीलंका : लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदू सोरियाबंदरा, कामिंडू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहान अराचिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो.

ये भी पढ़ें : ‘हम टेस्ट क्रिकेट में इतने बुरे नहीं हैं…’ गौतम गंभीर का बयान वायरल, भारत-श्रीलंका मैच से पहले कुलदीप को लेकर बोली बड़ी बात

'गलतियों को सुधारने का मौका मिलता है…' भारतीय दिग्गज का बड़ा बयान, जानिए शुभमन गिल और कुलदीप यादव पर क्या बोल डाला?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button