यूपी – पीलीभीत में बेटी की हत्या: पिता ने माथे पर मारी गोली, सनक या कुछ और; मृतका की मां ने बताई पूरी कहानी – INA

पीलीभीत जिले के रमपुरा नौगवां गांव में शुक्रवार शाम 20 वर्षीय अंशिका गंगवार की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी उसका पिता अजय पाल सिंह पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार बीसलपुर कोतवाली में उसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से एक मुकदमे में वह न्यायालय से बरी हो चुका है, जबकि अन्य मामलों का पुलिस रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। गांव में भी उसकी छवि दबंग व्यक्ति की बताई जाती है। घटना के बाद पुलिस जब गांव पहुंची तो कई ग्रामीणों ने वारदात के बारे में जानकारी होने से इन्कार कर दिया। ग्रामीणों की इस चुप्पी को आरोपी के दबदबे से जोड़कर देखा जा रहा है।