खबर शहर , एटा में बड़ी लूट: घर में घुसे बदमाशों ने मां-बेटे को बनाया बंधक, मासूम को दीवार पर पटका; लाखों का माल ले उड़े – INA

एटा के अलीगंज सर्किल के महाराजपुर गांव में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। करीब रात 12 से एक बजे के बीच सात नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते एक घर में दाखिल हुए और सो रही महिला व उसके बच्चों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। शोर मचाने पर बदमाशों ने बच्चों की कनपटी पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उसकी एक साल की मासूम बेटी की गर्दन पकड़कर उसे दीवार से पटक दिया। इसके बाद बदमाश सोने के जेवरात और 20 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।



 


Credit By Amar Ujala

Back to top button