Sport : IND vs SL : दूसरे टेस्ट में बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, अनुभवी ऑलराउंडर को मिलेगा चांस, जानिए कौन होगा बाहर #INA

IND vs SL : भारत बनाम श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच 23-27 अगस्त तक कोलंबों में खेला जाने वाला है. सुबह 10 बजे से दोनों टीमों के बीच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब पर मुकाबला खेला जाएगा. भारत के कप्तान शुभमन गिल और श्रीलंका के कप्तान धनंजया डी सिल्वा टॉस के लिए मैदान पर 9:30 बजे आएंगे. इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11 में एक बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है. इसके साथ ही पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 कैसी होगी. आइए इस पर भी नजर डालते हैं.
भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो में खेला जाने वाला है. सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. ऐसे में टीम इंडिया अपने स्पिन डिपार्टमेंट को और ज्यादा मजबूत करना चाहेगी. टीम इंडिया में मानव सुथार और रविंद्र जडेजा के रूप में दो बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिन विकल्प मौजूद हैं.
GALLE CONQUERED. COLOMBO AWAITS. 🔥
India lead 1-0. One final Test stands between them and a series sweep. 🏆
Watch #SLvIND 2nd Test | Day 1, TOMORROW from 9 AM, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/ph5FcNqbU0
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 22, 2026
अब भारतीय क्रिकेट टीम को कोलंबो में एक ऑफ स्पिन गेंदबाज की जरूरत होगी. क्योंकि गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका के बाएं हाथ के बल्लेबाजों निरोशन डिकवेला और सोनल दिनुशा ने शानदार खेल दिखाया. सोनल में शतक भी जड़ा था. ऐसे में टीम इंडिया को अपने प्लेइंग-11 में एक ऑफ स्पिनर की जरूरत होगी.
Two wickets in the session for #TeamIndia
Two wickets so far for Prasidh Krishna! ⚡️
Updates ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#SLvIND pic.twitter.com/21XoAweVSX
— BCCI (@BCCI) August 19, 2026
भारत की प्लेइंग-11 में किसे मिलेगा मौका और कौन होगा बाहर?
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौमत गंभीर दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में एक ऑफ स्पिनर को मौका देना चाहेंगे. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में सारांश जैन की एंट्री हो सकती है. वहीं कुलदीप यादव को बाहर किया जा सकता है, क्योंकि पहले टेस्ट मैच में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था.
सारांश ने मैच से दो दिन पहले नेट्स में बॉलिंग की, वो जमकर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए. ऐसे में कहा जा सकता है कि वो प्लेइंग-11 में जगह बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मैच से एक दिन पहले, उन्हें बैटिंग करने का भी मौका मिला. सारांश टीम के लिए बल्ले के साथ भी कमाल का खेल दिखा सकते हैं.
किस कॉम्बिनेशन के साथ खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पांच बल्लेबाज, एक विकेटकीपर और 5 गेंदबाजों के कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी. इसमें 2 तेज गेंदबाज और 3 स्पिनर्स को मौका दिया जाएगा. टीम इंडिया में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल बतौर बल्लेबाज खेलेंगे. वहीं ऋषभ पंत विकेटकीपर बल्लेबाजी की भूमिका में होंगे. रविंद्र जडेजा, मानव सुथार और सारांश जैसे स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर खेलेंगे. 2 प्रमुख तेज गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा मौजूद होंगे.
Wicket inspection for one more time – Coach, Selector & Captain before Indian Team Wraps up Practice at SSC, Colombo! #TeamIndia #SLvsIND pic.twitter.com/uCQB9FFjSt
— Ankan Kar (@AnkanKar) August 21, 2026
भारत की संभावित प्लेइंग-11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव/सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11
कामिल मिशारा, लाहिरू उदारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी कितने बजे से कल को खेलेंगे अपना मैच, जानिए किन दिग्गज गेंदबाजों से होगी भिड़ंत
IND vs SL : दूसरे टेस्ट में बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, अनुभवी ऑलराउंडर को मिलेगा चांस, जानिए कौन होगा बाहर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,