खबर शहर , आगरा न्यूज: संजय प्लेस में फ्लेक्स गोदाम से उठा धुआं, मची अफरातफरी; दमकल ने आधे घंटे में बुझाई आग – INA

आगरा के संजय प्लेस (हरीपर्वत) स्थित फ्रेंड्स टावर के बेसमेंट में बने फ्लेक्स के गोदाम में शनिवार सुबह शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं निकलने पर प्रथम तल पर बने जिम में आए लोगों को घटना का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दो दमकलों ने पहुंचकर 30 मिनट में आग बुझा ली।

फ्रेंडस टावर के बेसमेंट में पुरानी विजय नगर काॅलोनी निवासी श्याम सुंदर माहेश्वरी की फ्लेक्स की दुकान और गोदाम है। इसके अलावा बेसमेंट में कई व्यापारियों के इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों के गोदाम हैं। प्रथम तल पर स्थित जिम में शुक्रवार सुबह सात बजे लोग आ रहे थे। तभी कुछ लोगों ने बेसमेंट से धुआं निकलता देखा। इस पर उन्होंने आग पर काबू करने का प्रयास किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

फ्लेक्स की आग बुझ नहीं पा रही थी। बाद में पुलिस और दमकल ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगी थी, उसकी जांच कराई जा रही है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button