Tach – फ्रिज कब बंद करना चाहिए? साल में कितनी बार स्विच ऑफ करना है सही, एक गलती से होगी खराबी

Last Updated:
क्या रात में फ्रिज बंद करने से बिजली का बिल कम होता है? जानिए फ्रिज को बार-बार बंद करने से कंप्रेसर और खाने पर क्या असर पड़ सकता है. यह भी जानें कि फ्रिज को साल में कब और किन परिस्थितियों में बंद करना सही है. साथ ही समझें Auto Cut-off फीचर कैसे काम करता है और बिजली बचाने का सही तरीका क्या है.
हमारे घर में 24 घंटे लगातार चलने वाले एप्लायंस में रेफ्रिजरेटर यानी फ्रिज सबसे अहम है. बिजली का बिल कम करने या फ्रिज को थोड़ा आराम देने के लिए कई घरों में इसे रात के समय बंद कर दिया जाता है. कुछ लोग तो हफ्ते में एक बार फ्रिज बंद रखने की सलाह भी देते हैं. लेकिन क्या फ्रिज को असल में साल में किसी तय समय पर या नियमित रूप से बंद करना जरूरी है? क्या ऐसा करने से बिजली की बचत होती है या इससे फ्रिज और उसमें रखे खाने को नुकसान हो सकता है? इसके पीछे की तकनीकी सच्चाई और संभावित नुकसान को समझना जरूरी है.
कई लोगों को लगता है कि रोज रात में कुछ घंटों के लिए फ्रिज बंद रखने से बिजली की काफी बचत होगी. लेकिन यह एक गलत सोचना है. फ्रिज बंद करने के बाद उसके अंदर का तापमान बढ़ने लगता है. जब इसे दोबारा चालू किया जाता है, तो अंदर का तापमान पहले जैसा ठंडा करने के लिए कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे कई बार बिजली की खपत कम होने के बजाय बढ़ सकती है.
रेफ्रिजरेटर को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वह 24 घंटे लगातार चलता रहे. बार-बार फ्रिज को बंद और चालू करने से उसके सबसे अहम हिस्से यानी कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. लगातार ऐसा करने से कंप्रेसर ज्यादा गर्म हो सकता है और समय के साथ इसमें खराबी आने का खतरा बढ़ जाता है. इससे कुछ समय बाद आपको फ्रिज की मरम्मत या कंप्रेसर बदलने पर हजारों रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फ्रिज बंद रहने पर उसके अंदर की ठंडक धीरे-धीरे खत्म होने लगती है. ऐसे में फ्रिज में रखा दूध, पकी हुई सब्जियां, फल और हरी पत्तेदार सब्जियों में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं. इससे खाने के खट्टा होने, खराब होने या उसमें से बदबू आने की समस्या हो सकती है. इतना ही नहीं, खराब खाना खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ सकता है.
आजकल बाजार में आने वाले एडवांस फ्रिज काफी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं. इनमें ‘ऑटोमैटिक कट-ऑफ’ (Auto Cut-off) फीचर दिया जाता है. जब फ्रिज के अंदर जरूरी ठंडक बन जाती है, तो उसका कंप्रेसर अपने आप बंद हो जाता है. वहीं, तापमान बढ़ने पर कंप्रेसर फिर से अपने आप चालू हो जाता है. इसलिए बिजली बचाने के लिए फ्रिज को बार-बार हाथ से बंद करने की जरूरत नहीं होती.
सालभर में नियमित रूप से या तय समय पर फ्रिज बंद करने की कोई जरूरत नहीं होती. हालांकि, केवल तीन खास परिस्थितियों में ही आप फ्रिज को सुरक्षित तरीके से बंद कर सकते हैं. इसके अलावा बिना किसी वजह के फ्रिज को बंद करने से पूरी तरह बचना चाहिए.
फ्रिज की अंदरूनी सफाई और डीफ्रॉस्टिंग के लिए साल में 1 से 2 बार कुछ घंटों के लिए फ्रिज बंद किया जा सकता है. अगर आप 2 से 3 हफ्तों या करीब एक महीने के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो फ्रिज के अंदर रखा सारा खाना निकालकर इसे बंद कर देना चाहिए. इसके अलावा, अगर फ्रिज में कोई तकनीकी खराबी आ जाए, तो मरम्मत के लिए उसे तुरंत बंद कर दें.
Source link