खबर शहर , Agra News: लोहिया कट अंडरपास पर भरा बारिश का पानी – INA

फतेहाबाद। रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर नगला लोहिया कट अंडरपास के पास जलभराव हो गया। सड़क पर काफी पानी भरने के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और कांवड़ियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी अधिक होने के कारण लोगों को संभलकर रास्ता पार करना पड़ा।


स्थानीय लोगों ने बताया कि नगला लोहिया कट अंडरपास के पास बारिश के दौरान अक्सर जलभराव की स्थिति बन जाती है। रविवार को हुई तेज बारिश के बाद सड़क पर काफी मात्रा में पानी जमा हो गया। इससे मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। वहीं पैदल गुजर रहे कांवड़ियों को भी पानी के बीच से होकर निकलना पड़ा। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान एक्सप्रेसवे की ओर से भी पानी बहकर इस स्थान पर पहुंच जाता है। इसके अलावा सड़क के आसपास बारिश के पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश बंद होने के बाद भी सड़क पर पानी जमा रहता है। हर बार बारिश के मौसम में यही स्थिति पैदा होती है। जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों को हादसे का खतरा बना रहता है। रात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button