खबर शहर , Agra News: ग्रेटर आगरा में भूखंडों के आवेदनों में त्रुटि सुधार का आज अंतिम मौका – INA

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की ग्रेटर आगरा परियोजना के तहत गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप में भूखंड खरीदने के लिए आवेदन करने वालों के पास सोमवार को त्रुटि सुधार का अंतिम मौका है। ऑनलाइन पंजीकरण में 424 आवेदनों में त्रुटियां सामने आई हैं। ठीक नहीं होने पर आवेदन खारिज कर दिया जाएगा।