Sport : 'बर्दाश्त नहीं कर पाते, तो दूसरों से मत…' श्रीलंकाई खिलाड़ी से यशस्वी जायसवाल की लड़ाई पर दिग्गज का बयान वायरल, जानें क्या कहा? #INA

IND vs SL 2nd Test : भारत-श्रीलंका के बीच कोलंबो दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. आज इस मैच के दूसरे दिन का खेल खेला जा रहा है. इस मैच के पहले दिन भारत और श्रीलंका के बीच जोरदार टक्कर देखी गई थी. इसके साथ ही मैदान पर भारत के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज आसिथा फार्नाडो के बीच मैदान पर लड़ाई हो गई. दरअसल, भारत की पारी के 58वें ओवर में फर्नाडो ने जायसवाल को 45 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया था.
यहां तक सब ठीक था, फार्नाडो जायसवाल को आउट करने के बाद मैदान पर उनको आउट करने का जश्न मना रहे थे. यशस्वी भी पिच से चलते हुए पवेलियन की ओर जा रहे थे. इसके बाद जायसवाल वापस आए और उन्होंने फार्नाडो से कुछ बात की और दोनों के बीच हीटेड आर्गुमेंट हो गई. इन दोनों के बीच क्या हुआ, इस बारे में सच्चाई तो सामने नहीं आई है लेकिन लगता है कि, फार्नाडो ने कुछ गलत शब्द का इस्तेमाल यशस्वी के लिए क्या और उन्होंने उस पर रिएक्ट किया.
🥵 THINGS GET HEATED! 🥵
Yashasvi Jaiswal and Asitha Fernando exchange words as tensions rise in the middle. 👀
Watch #SLvIND, 2nd Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/7qJrORjx8V
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 23, 2026
यशस्वी जायसवाल और आसिथा फार्नाडो की लड़ाई के बाद देश और विदेश के तमाम क्रिकेटर और दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी राय रख रहे हैं. इसी कड़ी में भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं.
यशस्वी जायसवाल पर दिया अजय जडेजा ने बड़ा बयान
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने सोनी स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने उनके मैदान पर हुए ताजा विवाद पर बड़ी बात बोली है. जडेजा ने यशस्वी को बड़ी नसीहत दे दी है. उन्होंने कहा है, जब आप खुद बर्दाशत नहीं कर सकते हो तो दूसरे से कुछ मत कहिए. उन्होंने और क्या बोला है, आइए इस बारे में जानते हैं.
Ajay Jadeja Criticised Yashasvi Jaiswal :
“In the last match, Jaiswal was on the other side. He was fielding, and he said things . Niroshan Dickwella, and we said that banter is nice as long as there is nothing wrong with your language, The same thing happened, but if someone… pic.twitter.com/zkEkGFuWYH
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) August 24, 2026
बर्दाश्त नहीं कर सकते, तो दूसरों से मत कहो – अजय जडेजा
अजय जडेजा ने कहा, ‘यह खतरनाक इलाका है. इसमें कोई शक नहीं है. शारीरिक संपर्क एक अलग चीज है. पिछले मैच में जायसवाल दूसरी तरफ थे. वह फील्डिंग कर रहे थे और उन्होंने निरोशन डिकवेला से कुछ कहा और हमने तब कहा था कि यह मजाक तब तक अच्छा है, जब तक आपकी भाषा में कुछ गलत न हो वही हुआ, लेकिन अगर कोई खुद पर नहीं हंस सकता, तो उसे दूसरों पर भी नहीं हंसना चाहिए. अगर आप खुद बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं तो मैदान पर खड़े होकर दूसरों को भी कुछ मत कहिए’.
Stumps: It is Stumps on Day 1 in Colombo and India are 300/5 from 85 overs.
Devdutt Padikkal scored another fine century, whereas Gill made 50.
Link: https://t.co/r9FgXSdsMf #TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/OTuvZSUvjY
— BCCI (@BCCI) August 23, 2026
कैसा रहा भारत-श्रीलंका मैच का हाल
टीम के लिए पहले दिन देवदत्त पडिकक्ल ने शतक लगाया. उन्होंने 117 रनों की पारी खेली. गिल ने भारत के लिए 50 रनों की इनिंग्स खेली. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने 45 रनों का योगदान दिया. वहीं रविंद्र जडेजा ने 43 रनों का योगदान दिया. केएल राहुल के बल्ले से भी 18 रन निकले. दिन के खेल की समाप्ति तक भारत के लिए ध्रुव जुरेल 7 और सारांश जैन 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें : ऋषभ पंत की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बताया मैच में आगे खेलेंगे या नहीं?
'बर्दाश्त नहीं कर पाते, तो दूसरों से मत…' श्रीलंकाई खिलाड़ी से यशस्वी जायसवाल की लड़ाई पर दिग्गज का बयान वायरल, जानें क्या कहा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,