Sport : नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला तो क्या… दलीप ट्रॉफी में RCB पूर्व स्टार प्लेयर ने मचाया गदर, खेली 167 रनों की मैराथन पारी #INA

Vaibhav Sooryavansh : वैभव सूर्यवंशी इन दिनों टीम इंडिया के लिए नहीं खेल रहे हैं, तो वो घरेलू क्रिकेट में नजर आ रहे हैं. 15 साल के बाएं हाथ के विस्टोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी 2026 में खेल रहे हैं. वैभव ईस्ट जोन की ओर नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेल रहे हैं. दरअसल, 23 अगस्त से ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मैच खेला जा रहा है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी पहले दिन ईस्ट जोन की ओर से पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान पर उतरे.
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला और वो सस्ते में पवेलियन लौट गए. वैभव सूर्यवंशी ने 6 बॉलों का सामना किया और 4 चौके लगाते हुए 133.33 की तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ मात्र 8 रन बनाए. इस मैच में ईशान किशन भी एक बड़े खिलाड़ी थे, जो ईस्ट जोन के कप्तानी की भूमिका में नजर आ रहे हैं. उनका बल्ला भी पहली पारी के दौरान खामोश रहा लेकिन टीम के 2 खिलाड़ी ने धमाल बल्ले के साथ धमाल मचा दिया.
Exciting early battle 🔥
4️⃣,4️⃣,🇼
Bishworjit Konthoujam wins the contest against Vaibhav Sooryavanshi 👌#DuleepTrophy
Scorecard ▶️ https://t.co/XJFhfvvTIU pic.twitter.com/4xGnLaAhpx
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 23, 2026
आरसीबी के स्टार प्लेयर में मचाया गदर
इन खिलाड़ियों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व क्रिकेटर शहबाज अहमद ने 167 रनों की मैराथन पारी खेलकर धमाल मचा दिया. 31 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर शहबाज अहमद ने नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 244 बॉल का सामना किया और 17 चौके और 4 छक्कों की मदद से 167 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 68.44 का रहा.
1⃣5⃣0⃣ up for Shahbaz Ahmed 🙌
What a knock he’s playing for East Zone👌
Scorecard ▶️ https://t.co/XJFhfvvTIU#DuleepTrophy pic.twitter.com/5tNjsJfa3x
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 24, 2026
शहबाज अहमद की इस शानदार पारी की बदौलत ईस्ट जोन ने पहली पारी में 112.5 ओवर में 10 विकेट के नुकासान पर कुल 467 रन बनाए. टीम के लिए कुमार कुशाग्र ने 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं अनुकूल रॉय ने 37 और मोहम्मद शमी ने 11 रनों का योगदान दिया. इनके अलावा सुदीप कुमार घरामी ने शतकीय पारी खेली.
सुदीप कुमार घरामी के बल्ले से भी निकला शतक
ईशान किशन की टीम ईस्ट जोन के बल्लेबाज सुदीप कुमार घरामी ने भी धमाल मचाया और बल्ले के साथ शतकीय पारी खेल डाली. घरामी ने 185 बॉल का सामना अपनी पारी के दौरान किया. इस दौरान उन्होंने 25 चौके और 1 छक्का लगाया. उनके बल्ले से 146 रनों की आतिशी पारी निकली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 78.92 का रहा है.
An innings he will remember for a long time 💯
Watch 🎥 highlights of Sudip Kumar Gharami’s superb 146-run knock on Day 1 against North East Zone 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/XJFhfvvTIU#DuleepTrophy pic.twitter.com/4yfmwpgUms
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 23, 2026
दलीप ट्रॉफी 2026-27 के इस मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम ने अब तक 8.4 ओवर में बगैर कोई विकेट खोए 16 रन बना लिए हैं. टीम के लिए इस समय क्रीज पर सलामी बल्लेबाज जोसेफ ललथनखुमा 10 और अर्पित सुभाष भटेवारा 9 रन बनाकर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं. ईस्ट जोन के लिए अब तक मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार 4-4 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं. इस दौरान शमी ने 4 और मुकेश ने 5 रन खर्च किए हैं. इन दोनों को कोई विकेट अभी तक नहीं मिला है.
ये भी पढ़ें : Explainer: टेस्ट क्रिकेट में कन्कशन सब्स्टीट्यूट को लेकर क्या हैं नियम, जानिए किन तरीकों से खिलाड़ी प्लेइंग-11 में हो सकते हैं शामिल?
नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला तो क्या… दलीप ट्रॉफी में RCB पूर्व स्टार प्लेयर ने मचाया गदर, खेली 167 रनों की मैराथन पारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,