खबर शहर , बड़ा खेल: मनी लॉन्ड्रिंग के सहारे आधे दाम पर आयात, दोहरी टैक्स चोरी; पांच दिन चली सर्च के बाद सामने आई कहानी – INA


आयातित माल की कीमत कागजों में आधी दिखाकर टैक्स बचाने और शेष रकम शेल कंपनियों के जरिये विदेश भेजने के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। ताजगंज समेत देशभर के 36 चार्टर्ड अकाउंटेंट समेत 350 से ज्यादा फर्मों के ठिकानों पर पांच दिन चली आयकर विभाग की सर्च में पिछले पांच वर्षों के दौरान एक लाख करोड़ रुपये से अधिक विदेश भेजे जाने के साक्ष्य मिले हैं। जांच में आयात के साथ उत्पादों की बिक्री से हुई कमाई कम दिखाकर दोहरे स्तर पर टैक्स चोरी किए जाने की बात भी सामने आई है।