Sport : कोलंबो टेस्ट में शतक लगाने के बाद कुछ इस अंदाज में ड्रेसिंग रूम में ध्रुव जुरेल का स्वागत, BCCI ने शेयर किया इनसाइड VIDEO #INA

Dhruv Jurel Century: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने कोलंबो टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की और शतक जड़ा. शतक लगाने के बाद सोशल मीडिया पर उनका जय जवान जय किसान टैटू वाला सेलिब्रेशन काफी वायरल हुआ. जुरेल ने दिन का खेल खत्म होने के बाद अपने इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह बताई और अपने पिता और दादा को शतक डेडिकेट किया. अब बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ध्रुव जुरेल अपने गेम के बारे में बता रहे हैं और साथ ही साथ ड्रेसिंग रूम के माहौल का वीडियो भी दिखाया गया है.
BCCI ने शेयर किया वीडियो
𝗝𝘂𝗿𝗲𝗹’𝘀 𝗝𝘂𝗯𝗶𝗹𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻 💯
The runs. The roots. The resilience 💪
Dhruv Jurel describes it all after Day 2 in Colombo 👌👌 – By @mihirlee_58
WATCH 🎥🔽 #TeamIndia | #SLvINDhttps://t.co/lB8vMkTKwH
— BCCI (@BCCI) August 25, 2026
कोलंबो टेस्ट मैच में ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी की और 115 रनों की नाबाद पारी खेलकर वापस लौटे. जुरेल 99 के स्कोर पर थे और तभी वह एक रन के लिए भागे, लेकिन फील्डर्स के हाथ में गेंद आ गई और उन्होंने डायरेक्ट थ्रो फेंका, तब तक जुरेल क्रीज पर पहुंच नहीं पाए थे. मगर, उनकी किस्मत अच्छी थी और डायरेक्ट थ्रो स्टंप पर नहीं लगी और जुरेल को जीवनदान मिल गया. उनका शतक पूरा होता देख पूरा ड्रेसिंग रूम खुशी से झूम उठा. बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि जुरेल के शतक के बाद ड्रेसिंग रूम में खूब जश्न मना.
ध्रुव जुरेल ने ‘टैटू सेलिब्रेशन’ के पीछे की वजह का किया खुलासा
“जय जवान, जय किसान”
🗣️ My grandfather was a farmer and my father, a soldier.🫡
Dhruv Jurel reveals the reason behind the special celebration and the tattoo on his arm after reaching his 💯 👌#TeamIndia | #SLvIND | @dhruvjurel21 pic.twitter.com/pQlM1r84hN
— BCCI (@BCCI) August 24, 2026
कोलंबो टेस्ट में शतक लगाने के बाद ध्रुव जुरेल ने टैटू दिखाते हुए अपनी पारी को सेलिब्रेट किया था. फिर दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ध्रुव जुरेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसके पीछे की वजह के बारे में बताया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने उनसे उनके ‘टैटू सेलिब्रेशन’ के बारे में पूछा, जिसपर ‘जय जवान, जय किसान’ लिखा था. इस पर जुरेल ने कहा, ‘मेरे दादाजी किसान थे और मेरे पिताजी सैनिक थे. ये मेरी जड़े हैं, जहां से मैं आया हूं, और मैं इन्हें भूलना नहीं चाहता. इसलिए वह सेलिब्रेशन मेरे पिता और दादाजी के लिए था.’
ध्रुव जुरेल ने लगाया शतक
Stumps, Day 2: A thoroughly dominant day comes . an end as #TeamIndia take two quick wickets . reduce Sri Lanka . 8-2 after declaring at 503-9. Earlier, Dhruv Jurel registered his 2nd Test ton.
Details – https://t.co/r9FgXSdsMf #TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/hTKl01SJ3X
— BCCI (@BCCI) August 24, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने 177 गेंदों पर 115 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए. श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने पहली पारी में 296 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद ध्रुव जुरेल नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने उतरे.
फिर पहले दिन चोट की वजह से रिटायर्ड हर्ट हुए ऋषभ पंत दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे. इसके बाद दोनों भारतीय विकेटकीपरों के बीच 7वें विकेट के लिए 112 रनों की शानदार साझेदारी हुई. जुरेल की इस शतकीय पारी की बदौलत भारत ने पहली पारी में 9 विकेट गंवाकर 503 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: IND VS SL: क्या बारिश बिगाड़ेगी तीसरे दिन का भी खेल? जानिए कैसा रहने वाला है आज कोलंबो का मौसम
कोलंबो टेस्ट में शतक लगाने के बाद कुछ इस अंदाज में ड्रेसिंग रूम में ध्रुव जुरेल का स्वागत, BCCI ने शेयर किया इनसाइड VIDEO
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,