Sport : दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल की सभी 4 टीमें कफर्म, वैभव सूर्यवंशी की टीम ने भी बनाई जगह, नोट कर लें डेट और टाइम #INA

Duleep Trophy Semifinal Schedule: दलीप ट्रॉफी 2026 अब अपने सेमीफाइनल राउंड तक आ पहुंचा है. बुधवार को 52 रनों से हराकर दिलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. इससे पहले ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और 210 रनों से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था. सेंट्रल जोन और साउथ जोन ने पिछले सीजन के फ़ाइनल में खेलने की वजह से पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली थी. सेमीफाइनल मैच 30 अगस्त से 2 सितंबर तक बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे. तो आइए जानते हैं कि ये मुकाबले कब, कहां और किसके खिलाफ खेले जाएंगे.

सेमीफाइनल में ऐसा है शेड्यूल

1. सेंट्रल जोन बनाम ईस्ट जोन – सीओई ग्राउंड 1 – 30 अगस्त-2 सितंबर, सुबह 9:30 बजे IST
2. साउथ जोन बनाम नॉर्थ जोन – सीओई ग्राउंड 2 – 30 अगस्त-2 सितंबर, सुबह 9:30 बजे IST

वैभव सूर्यवंशी पर होंगी नजरें

एक बार फिर सभी की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जो दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन टीम का हिस्सा हैं. क्वार्टरफाइनल मैच में वैभव मैदान पर उतरे तो उन्होंने 4 चौकों की मदद से 8 रन बनाए. वह अपनी पारी को बड़ा नहीं बना सके और विकेट गंवा बैठे. ऐसे में अब सेमीफाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से सभी को बड़ी पारी की उम्मीद होगी. सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी की ईस्ट जोन की टीम का सामना रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन से होने वाला है.

ऐसी हैं सेमीफाइनल की चारों टीमें

नॉर्थ जोन: कन्हैया वधावन (कप्तान/विकेटकीपर) (जम्मू और कश्मीर), आयुष बडोनी (उप-कप्तान) (दिल्ली), सनत सांगवान (दिल्ली), यश ढुल (दिल्ली), आयुष दोसेजा (दिल्ली), निशांत सिंधु (हरियाणा), अंशुल कंबोज (हरियाणा), निखिल कश्यप (हरियाणा), क़मरान इकबाल (जम्मू और कश्मीर), अब्दुल समद (जम्मू और कश्मीर), आबिद मुश्ताक (जम्मू और कश्मीर), सुनील कुमार (जम्मू और कश्मीर), साहिल लोत्रा (जम्मू और कश्मीर), अर्शदीप सिंह (पंजाब), और अर्जुन शर्मा (सेवाएं)

साउथ जोन: तिलक वर्मा (कप्तान) (हैदराबाद), रिकी भुई (उपकप्तान/विकेटकीपर) (आंध्र), एसके रशीद (आंध्र), के साई तेजा (आंध्र), टी विजय (आंध्र), अभिनव तेजराना (गोवा), के हिमतेजा (हैदराबाद), टी त्यागराजन (हैदराबाद), आर स्मरण (कर्नाटक), करुण नायर (कर्नाटक), श्रेयस गोपाल (कर्नाटक), वी कावरप्पा (कर्नाटक), एमडी निधिश (केरल), एन जगदीसन (विकेटकीपर) (तमिलनाडु), और अमन खान (पांडिचेरी)

सेंट्रल जोन: रजत पाटीदार (कप्तान) (मध्य प्रदेश), रिंकू सिंह (उपकप्तान) (उत्तर प्रदेश), आयुष पांडे (छत्तीसगढ़), सारांश जैन (मध्य प्रदेश), आर्यन पांडे (मध्य प्रदेश), अरशद खान (मध्य प्रदेश), कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर) (राजस्थान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर) (उत्तर प्रदेश), जीशान अंसारी (उत्तर प्रदेश), कुणाल चंदेला (उत्तराखंड), अमन मोखड़े (विदर्भ), यश राठौड़ (विदर्भ), हर्ष दुबे (विदर्भ), यश ठाकुर (विदर्भ), और नचिकेत भुते (विदर्भ)

ईस्ट जोन: ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर) (झारखंड), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान) (बिहार), डेनिश दास (असम), अभिमन्यु ईश्वरन (बंगाल), सुदीप कुमार घरामी (बंगाल), शाहबाज अहमद (बंगाल), सूरज सिंधु जयसवाल (बंगाल), मोहम्मद शमी (बंगाल), मुकेश कुमार (बंगाल), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर) (झारखंड), शिखर मोहन (झारखंड), अनुकूल रॉय (झारखंड), विराट सिंह (झारखंड), सुभ्रांशु सेनापति (ओडिशा), और अभिजीत सरकार (त्रिपुरा)।

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया कोलंबो टेस्ट जीतते ही WTC प्वॉइंट्स टेबल में लगाएगी छलांग, जानिए कितना होगा भारत को फायदा?

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल की सभी 4 टीमें कफर्म, वैभव सूर्यवंशी की टीम ने भी बनाई जगह, नोट कर लें डेट और टाइम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button