खबर शहर , बेरहम कातिल: ईंट से कुचला सिर, युवक की हत्या और लाश संग किया गंदा काम; पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार – INA

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में नग्न अवस्था में मिले कमल के शव के मामले का पुलिस ने सोमवार देररात को खुलासा कर दिया। हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कमल के साथ कुकर्म का प्रयास कर रहा था। विरोध करने पर गुस्से में उसके सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी थी।