Tach – बिजली बिल में 60% की होगी बचत, AC का तापमान 22 नहीं बस कर लें इतना डिग्री

गर्मियों में AC चलाने से बढ़ने वाला बिजली बिल ज्यादातर घरों के लिए चिंता की वजह बन जाता है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक कंटेंट क्रिएटर पूजा ने यूजर्स को ऐसी ट्रिक बताई है जिससे वह अपने बिजली के बिल को 60 फीसदी तक कम कर सकते हैं. पूजा ने बताया कि जैसे ही उन्होंने अपने AC का तापमान एक फिक्स्ड रखने के बाद उनका बिजली बिल करीब 60 फीसदी कम हो गया. उनके मुताबिक, पहले करीब 3,500 रुपये का मंथली बिल आता था, जो बाद में घटकर 1,292 रुपये रह गया. यानी उसे एक महीने में करीब 2,208 रुपये की बचत हुई.

पूजा का कहना है कि इस बदलाव के लिए उसने न तो नया AC खरीदा और न ही कोई बड़ा खर्च किया. उसने करीब दो महीने तक AC को 22 डिग्री पर रोजाना 5 से 7 घंटे चलाया. इसके बाद अगले दो महीने उसने लगभग उतने ही समय तक AC को 28 डिग्री पर चलाया. हालांकि, उसने यह भी माना कि हर घर में बिजली की बचत इतनी ही हो, यह जरूरी नहीं है. कमरे का आकार, मौसम, AC की कैपेसिटी, इंसुलेशन और इस्तेमाल का तरीका बिल पर असर डालते हैं.

22 से 28 डिग्री करने पर क्या हुआ?

पूजा के मुताबिक, 22 डिग्री पर AC चलाने के दौरान उसका मासिक बिजली बिल करीब 3,500 रुपये था. इसके बाद उसने तापमान बढ़ाकर 28 डिग्री कर दिया और करीब 1,292 रुपये का बिल आया. दोनों आंकड़ों के बीच लगभग 2,208 रुपये का अंतर है.

पूजा ने बताया कि 28 डिग्री पर AC शुरू करने के बाद कमरे को ठंडा होने में पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा समय लगा. हालांकि, कुछ समय बाद कमरे का तापमान आरामदायक महसूस होने लगा. उनका कहना है कि सिर्फ AC की सेटिंग बदलने से बिजली की खपत में फर्क नजर आया.

सालभर में कितनी बचत?

पूजा ने अपने अनुभव के आधार पर अनुमान लगाया कि अगर हर महीने करीब 2,208 रुपये की बचत बनी रहती है, तो पूरे साल में लगभग 26,500 रुपये बचाए जा सकते हैं. हालांकि, यह सिर्फ उनके अनुभव पर आधारित अनुमान है और इसे हर घर पर लागू नहीं किया जा सकता.

बिजली की खपत पर AC की रेटिंग, कमरे का साइज, बाहर का तापमान, कमरे में आने वाली गर्मी और AC कितने समय तक चलता है, इन सभी चीजों का असर पड़ता है. इसलिए किसी दूसरे घर में तापमान 22 से 28 डिग्री करने पर इतनी ही बचत होगी, यह जरूरी नहीं है.

AC का फिल्टर साफ रखना भी जरूरी

पूजा ने लोगों को AC के इस्तेमाल से जुड़ी एक और बात बताई. उनके मुताबिक, AC के फिल्टर को समय-समय पर साफ रखना चाहिए. गंदे फिल्टर की वजह से AC को कमरे को ठंडा करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, जिससे बिजली की खपत बढ़ सकती है.

उनका कहना है कि बिजली बचाने के लिए हमेशा AC बंद करना ही एकलौता तरीका नहीं है. इस्तेमाल का तरीका बदलकर भी कैपेसिटी कम करने की कोशिश की जा सकती है. हालांकि, अलग-अलग घरों में नतीजे अलग हो सकते हैं. इसलिए बिजली बचत की गारंटी पूरी तरह से नहीं हो सकती है.

पूजा के पोस्ट पर कई लोगों ने रिस्पांस दिया है. कुछ यूजर्स ने कहा कि AC का तापमान बढ़ाने से कमरे और बाहर के तापमान के बीच का अंतर कम हो जाता है, जिससे कंप्रेसर को लगातार ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती. कुछ लोगों ने इसे बिना किसी अतिरिक्त खर्च के बिजली बचाने का आसान तरीका बताया है.


Source link

Back to top button