Technology, Ai Robots: इंसानों को टक्कर देने उतरे रोबोट्स, किसी ने रचा इतिहास तो किसी ने कराई फजीहत; देखें वायरल वीडियो – Beijing World Humanoid Robot Games, 10 Viral Videos Showing World Records — INA

Tue, 25 Aug 2026 12:53 PM IST

Humanoid Robot Games:

बीजिंग में आयोजित दूसरे वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स में 666 टीमों के 2,056 रोबोट्स ने अपना दम दिखाया। इस इवेंट से सोशल मीडिया पर रोबोट्स के 10 वीडियो बेहद तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें से कुछ ने तो यूसेन बोल्ट का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया, तो कुछ ने स्टेज पर ही अपनी भारी फजीहत करवा ली। लेकिन क्या आपने क्या आपको पता है कि यह रोबोट्स इंसानों से भी तेज कैसे दौड़ गए और मामूली सी गलती पर बच्चों की तरह कैसे गिर पड़े? आइए जानते हैं इन 10 वायरल वीडियो के पीछे का पूरा माजरा।

Beijing World Humanoid Robot Games, 10 Viral Videos Showing World Records
वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स में वायरल हुआ रोबोट का वीडियो – फोटो : amarujala.com

World Humanoid Robot Games:

बीजिंग में 22 से 26 अगस्त तक दूसरे वर्ल्ड ह्यूमेनॉइड रोबोट गेम्स का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में 666 टीमें और 2,056 ह्यूमनॉइड रोबोट हिस्सा ले रहे हैं।

इस दौरान रोबोट्स के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुछ रोबोट्स ने अपनी शानदार स्पीड और तकनीकी क्षमता से लोगों को हैरान कर दिया, तो कुछ रोबोट अपने प्रदर्शन के दौरान ऐसी गलतियां कर बैठे कि उनके वीडियो सोशल मीडिया पर मजेदार कंटेंट बन गए। आइए जानते हैं प्रतियोगिता के ऐसे ही 10 वायरल वीडियो, जिनमें पांच रोबोट्स की फजीहत वाले हैं और पांच ने अपने प्रदर्शन से चौंका दिया।

रोबोट्स की फजीहत वाले पांच मजेदार वीडियो

रोबोट के मारने से टूटी टीवी
रोबोट के मारने से टूटी टीवी – फोटो : amarujala.com

1. रोबोट ने मार दी किक, टीवी हुआ चकनाचूर

एक कॉम्पटीशन के दौरान रोबोट ने अनजाने में इतनी जोरदार किक मारी कि पास में रखा स्मार्ट टीवी स्क्रीन चकनाचूर हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि यह हादसा रोबोट के अनजाने में टकराने से हुआ। हालांकि, आयोजकों ने तुरंत नया टीवी वहां इंस्टॉल कर दिया।

रास्ता भटककर बैठा रोबोट
रास्ता भटककर बैठा रोबोट – फोटो : amarujala.com

2. 400 मीटर रेस में रास्ता भटका Unitree रोबोट

यूनिट्री कंपनी का रोबोट 400 मीटर की ऑब्स्टेकल रेस (बाधा दौड़) में ट्रैक ही भटक गया और काफी देर तक सही दिशा नहीं खोज पाया। इंटरनेट पर लोगों ने इस पर रात 2 बजे 4 बोतल वाइन पीने के बाद… जैसे मजेदार कैप्शन लिखकर वीडियो वायरल कर दिया।

Source link

Back to top button