वाराणसी में 20 घंटे बारिश, 5 की मौत:छत्तीसगढ़ में नदी-नाले उफान पर, MP के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट- INA NEWS

मध्यप्रदेश में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश जारी रहने की संभावना है। यूपी के वाराणसी में करीब 20 घंटे की बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। सड़कें और गलियां पानी से भर गईं। कई घरों में भी पानी घुस गया। शहर में हुए अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार को भी तेज बारिश हुई, जिससे कई जगह जाम लगा रहा। पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में करीब 100 मिमी बारिश दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश हुई। कोरबा में तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। कई घरों में पानी घुस गया। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, इन जिलों में एक हफ्ते तक मौसम खराब रहने वाला है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |