Sports- एशियाई खेल: एशियाड के दल में करनी पड़ेगी कटौती, जापान में जगह की किल्लत, जानें अब तक कितनी पहुंची एंट्री -#INA

जापान के ऐची-नागोया में होने वाले एशियाई खेल 2026 के दलों में सभी देशों को कटौती करनी पड़ सकती है। जापान में 15,000 एथलीटों के रहने की व्यवस्था की गई है, पर एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) को 17,000 एंट्री मिली हैं, जिनमें 11,000 एथलीट व 6,000 अधिकारी हैं। जापान ने इन खेलों के लिए पारंपरिक खेल गांव बनाने के बजाय होटलों, लकड़ी के अस्थायी आवासों और कोस्टा सेरेना क्रूज शिप पर 15,000 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है।