Sport : गिल और विराट से लेकर अजहरुद्दीन तक… टेस्ट में किस भारतीय कप्तान ने सबसे ज्यादा बार पारी की घोषित, देखें पूरी लिस्ट #INA

Most Innings Declarations by Indian Test Captains : टेस्ट क्रिकेट का क्रेज दुनिया भर में खूब देखा जाता है. इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट को बड़े चाव से देखा जाता है. भारतीय क्रिकेट टीम भी इन दिनों टेस्ट क्रिकेट खेल रही है. भारत इस समय श्रीलंका के दौरे पर हैं, जहां इंडियन क्रिकेट टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने गई थी. इस दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच जीतकर भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. अब टीम इंडिया दूसरा टेस्ट मैच जीतने की भी कगार पर है. आज यानी भारत-श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जाने वाले मैच के पांचवें दिन भारत के पास मुकाबला जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम करने का मौका होगा. 

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने 138 ओवर में 9 विकेट पर 503 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी. इसके बाद श्रीलंका को पहली पारी में 290 पर समेट दिया और उनके ऊपर 213 रनों की बढ़त हासिल कर ली. इस मुकाबले के चौथे दिन की समाप्ति पर श्रीलंका 6 विकेट पर 229 रन बना लिए हैं. भारत पर श्रीलंका 16 रनों की बढ़त हासिल कर चुका है. अब यहां से भारत जल्द से जल्द पांचवें दिन 4 विकेट लेता है और 100 से कम रनों का लक्ष्य उसे मिलता है तो वो आराम से सीरीज अपने नाम कर लेगा. 

इस सीरीज में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने दो बार पारी को घोषित किया है. इसके साथ ही वो उस लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिसमें भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी को घोषित करने वाले कप्तान मौजूद हैं. इस लिस्ट में कपिल देव से लेकर विराट कोहली और सौरव गांगुली जैसे कप्तान मौजूद हैं. तो आज हम आपको भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी घोषित करने वाले कप्तानों के बारे में बताने वाले हैं. 

1 – विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी घोषित करने वाले भारतीय कप्तानों में टॉप पर हैं. विराट कोहली ने भारत के लिए 29 बार टेस्ट क्रिकेट में पारी घोषित की है. विराट ने देश के लिए 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 30 शतक और 31 अर्धशतकों के साथ 9230 रन बनाए हैं.

2 – एमएस धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से बतौर कप्तान 15 बार पारी घोषित की है. धोनी ने 90 मैचों की 144 पारियों में 6 शतक और 33 अर्धशतकों के साथ 4876 रन बनाए हैं.

3 – सौरव गांगुली

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दादा के नाम से पहचाने जाने वाले सौरव गांगुली भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी घोषित करने वाले कप्तानी की सूची में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं. गांगुली ने बतौर भारतीय कप्तान कुल 14 बार पारी घोषित की है. उन्होंने देश के लिए 113 टेस्ट में 16 शतकों की मदद से 7212 रन बनाए हैं.

4 – मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी घोषित करने वाले कप्तानों की लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं. अजहरुद्दीन ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान 11 बार पारी घोषित की है. उन्होंने 99 टेस्ट मैचों में 6215 रन बनाए हैं.

5 – सुनील गावस्कर

इंडियन क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भारत के लिए टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा बार पारी घोषित करने वाले कप्तानों की लिस्ट में शुमार हैं. वो इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने 10 पार टीम इंडिया की पारी टेस्ट मैच के दौरान घोषित की है. गावस्कर ने 125 मैचों में 34 शतक की बदौलत 10122 रन बनाए हैं.

6 – राहुल द्रविड़

भारतीय क्रिकेट टीम धाकड़ टेस्ट बल्लेबाज और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ भी उन कप्तानों में शामिल हैं, वो इस लिस्ट में राहुल छठवें स्थान पर हैं. जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार बतौर कप्तान पारी घोषित की है. राहुल द्रविड़ भारत के लिए बतौर कप्तान 9 बार टेस्ट मैच में पारी घोषित कर चुके हैं. राहुल ने 164 मैचों में 36 शतक की मदद से 13288 रन बनाए हैं.

7 – कपिल देव 

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी घोषित करने वाले कप्तानों में कपिल देव का नाम भी शुमार है. वो इस लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं. कपिल देव ने बतौर कप्तान भारत के लिए टेस्ट मैच में 7 बार पारी घोषित की है. उनके नाम 131 मैचों में 8 शतक और 27 अर्धशतकों के साथ 5248 रन हैं. वहीं उन्होंने 434 विकेट भी अपने नाम किए हैं.

8 – रोहित शर्मा 

भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में मौजूद हैं. रोहित शर्मा 5 बार टेस्ट क्रिकेट में पारी घोषित कर चुके हैं. इसके साथ ही वो सबसे अधिक बार टेस्ट मैचों पारी घोषित करने वाले 8वें भारतीय कप्तान हैं. रोहित ने 76 टेस्ट मैचों में 12 शतक और 18 अर्धशतकों के साथ 4031 रन बनाए हैं.

9 – शुभमन गिल 

अब इस लिस्ट में शुभमन गिल का नाम भी शामिल हो चुका है. शुभमन गिल भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पारी घोषित करने वाले खिलाड़ियों की सूची में 9वें स्थान पर पहुंच चुके हैं. बतौर कप्तान भारत के लिए शुभमन गिल 4 बार पारी घोषित की है. गिल 42 टेस्ट में 11 शतक और 8 अर्धशतक के साथ 2993 रन बना चुके हैं.

ये भी पढ़ें : रविंद्र जडेजा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, भारत-श्रीलंका टेस्ट में कुछ ऐसा कर डाला जो देश-विदेश का कोई बॉलर नहीं कर पाया

गिल और विराट से लेकर अजहरुद्दीन तक… टेस्ट में किस भारतीय कप्तान ने सबसे ज्यादा बार पारी की घोषित, देखें पूरी लिस्ट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button