Sport : पांचवें दिन विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज, सोनल दिनुषा ने फिर किया नाक में दम, श्रीलंका ने बनाई 116 रनों की बढ़त #INA

IND vs SL 2nd Test Day 5 : भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. ये टेस्ट मैच 23 अगस्त से शुरू हुआ था, आज यानी 27 अगस्त को इस मैच के पांचवें दिन का खेल खेला जा रहा है. इस मैच में आज के दिन के पहले सेशनल में भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज विकेट के लिए तरह रहे हैं. मोहम्मद सिराज से लेकर प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, रविंद्र जडेजा और सारांश जैन विकेट नहीं निकाल पा रहे हैं.
बातें दे कि, श्रीलंका की 6 विकेट 218 पर गिरने चौथे दिन गिर चुकी थी. उसके बाद इंडियन बॉलर्स ने स्कोर 329 के पार करा दिया है लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों का एक विकेट तक नहीं ले पाए. श्रीलंका के लिए सातवें विकेट के लिए केशर नुवांथा और सोनल दिनुषा ने शतकीय साझेदारी अब तक कर डाली है. श्रीलंका ने भारत पर अब तक 116 रनों की बढ़त बना ली है.
Ravindra Jadeja gets one . turn sharply as #TeamIndia hunt for wickets. 😮💨
Watch #SLvIND, 2nd Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/cMB2L0A3Ro
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 27, 2026
सोनल दिनुषा बने टीम इंडिया के लिए सिरदर्द
श्रीलंका के 25 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज सोनल दिनुषा टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बन गए हैं. उन्होंने चौथे दिन से अब तक लेकर भारतीय गेंदबाजों की समय-समय पर परीक्षा ली है. सोनल ने श्रीलंका के विकेट गिरने नहीं दिए हैं. वो अब तक दूसरी पारी में अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं. सोनल ने पांचवें दिन के पहले सेशन में अब तक 106 बॉल में 2 चौकों के साथ 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल डाली है.
ANOTHER FIFTY! 🏏 Sonal Dinusha raises the bat once again. Absolute reliability out in the middle! #SLvIND #SonalDinusha pic.twitter.com/JgtrRvXXXB
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) August 27, 2026
इससे पहले सोनल में पहली पारी में भारत के खिलाफ शतक लगाया था. हालांकि वो श्रीलंका का फॉलोऑन नहीं बचा पाए थे. सोनल ने पहली पारी में अपनी पारी में 162 बॉल का सामना किया. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 103 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 63.58 का रहा है.
केशर नुवांथा ने किया भारतीय बॉलर की नाक में दम
श्रीलंका की ओर से दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज केशर नुवांथा ने भारत के गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया है. उन्होंने नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को अब तक विकेट नहीं दिया है. केशर ने सोनल दिनुषा का पूरा साथ दिया है. उन्होंने पांचवें दिन के पहले सेशन में अब तक 149 बॉल का सामना करते हुए 4 चौकों की मदद से 46 रन बना दिए हैं.
इससे पहले केशर नुवांथा ने पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया था. उन्होंने पहली पारी में सोनल के साथ मिलकर टीम इंडिया को विकेट के लिए तरसाया था. केशर नुवांथा ने पहली पारी में 74 बॉलों का सामना किया था, हालांकि उन्होंने 2 चौके और 1 छक्के के साथ कुल 18 रन ही बनाए थे.
Manav Suthar patiently sets up Pasindu Sooriyabandara, ball by ball, before springing the trap. 🕸️
Watch #SLvIND, 2nd Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/W8cRUX36Wr
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 26, 2026
इस मैच में भारत ने पहली पारी में 138 ओवर में 9 विकेट पर अपनी पारी 503 पर घोषित कर दी थी. श्रीलंका भारत के सामने पहली पारी में 89.4 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 290 रन बना पाई. भारत ने पहली पारी के आधार पर श्रीलंका पर 213 रनों की बढ़त बना ली. श्रीलंका अब भारत पर 116 के लगभग की बढ़त बना ली है.
ये भी पढ़ें : गिल और विराट से लेकर अजहरुद्दीन तक… टेस्ट में किस भारतीय कप्तान ने सबसे ज्यादा बार पारी की घोषित, देखें पूरी लिस्ट
पांचवें दिन विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज, सोनल दिनुषा ने फिर किया नाक में दम, श्रीलंका ने बनाई 116 रनों की बढ़त
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,