Sport : 'क्रिकेट बेचा गया तो…' दिग्गज ने टी20 खेलने वाले खिलाड़ियों को दिखाया आईना, टेस्ट मैचों को लेकर बोली बड़ी बात #INA

Javagal Srinath : भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट और टी20 क्रिकेट के बीच का फर्क बताया है. इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को बड़ी नसीहत देते हुए टी20 क्रिकेट के साथ-साथ टेस्ट क्रिकेट पर गंभीरता से फोकस करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि, जो टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते उनके लिए टी20 खेलना बहुत मुश्किल है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

श्रीनाथ ने बताई टेस्ट क्रिकेट की अहमियत 

जवागल श्रीनाथ ने कहा कि, ‘आईपीएल जरूरी है लेकिन आपको क्रिकेट में गहराई चाहिए. मेरा मतलब है कि टेस्ट क्रिकेट पांच दिन का फॉर्मेट है. इसीलिए इसे सभी क्रिकेट की मां कहा जाता है. जो खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट खेलता है, उसके लिए टी20 क्रिकेट खेलना भी आसान हो सकता है. लेकिन जो सिर्फ T20 क्रिकेट खेलता है, उसके लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना उतना आसान नहीं है. इसलिए, मैं कह रहा हूं टेस्ट क्रिकेट पर ही टिके रहो. ये खेल का लंबा वर्शन है. इसके साथ ही तुम टी20 भी खेल सकते हो’.

युवा टैलेंड को लेकर श्रीनाथ ने बोली बड़ी बात

श्रीनाथ ने आगे कहा कि, ‘मुझे बहुत सी चीजें होती दिख रही हैं. क्रिकेट को बेचा नहीं जा सकता. इसकी कोचिंग करनी पड़ती है. मैं समझता हूं कि एकेडमी और बाकी सब चीजों से कुछ इन्वेस्टमेंट होता है और यह ठीक है. लेकिन अगर क्रिकेट बेचा गया तो टैलेंट को नुकसान होगा. इसलिए, हमें इस पर ध्यान देने की जरूरत है’.

आपको बता दें कि, टेस्ट क्रिकेट को भारत में काफी प्राथमिकता दी जाती है. इसका उदाहण हैं कि, इंडियन क्रिकेट में घरेलू स्तर पर रेड बॉल क्रिकेट लगातार खेला जाता है. दलीप ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में भारत के युवा और नए खिलाड़ी अक्सर रेड बॉल क्रिकेट खेलते हैं. इसके चलते ही टीम के पास चेतेश्वर पुजार और सफराज खान जैसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया है. वहीं इंडियन प्रीमियर लीग के जारिए भारत के तमाम क्रिकेटर्स को टी20 क्रिकेट खेलने का मौका मिलता है. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी आईपीएल से ही टीम इंडिया को मिले.

जवागल श्रीनाथ का अंतरराष्ट्रीय करियर

जवागल श्रीनाथ ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैचों और 229 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने भारत के लिए टेस्ट में 236 विकेट हासिल किए हैं, जबकि उन्हें वनडे क्रिकेट में भी 315 विकेट मिले हैं. वो भारत के सफलत्म तेज गेंदबाजों की लिस्ट में शुमार हैं.

प्रारूपअवधिमैचपारीगेंदेंमेडनदिए रनविकेटसर्वश्रेष्ठ गेंदबाजीइकॉनमीऔसतस्ट्राइक रेट4 विकेट5 विकेट
टेस्ट1991–02671211510459771962368/862.8630.564.0810
वनडे1991–032292271193513788473155/234.4528.137.973
प्रथम श्रेणी1989–03147251286181091140275339/762.9426.353.72223
लिस्ट ए1990–0329028714981192106844075/234.2826.236.894

ये भी पढ़ें : गिल और विराट से लेकर अजहरुद्दीन तक… टेस्ट में किस भारतीय कप्तान ने सबसे ज्यादा बार पारी की घोषित, देखें पूरी लिस्ट

'क्रिकेट बेचा गया तो…' दिग्गज ने टी20 खेलने वाले खिलाड़ियों को दिखाया आईना, टेस्ट मैचों को लेकर बोली बड़ी बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button