Sports- एशियाई खेल 2026: घोड़ा बीमारी के कारण पायरोप्लाजमोसिस टेस्ट में फेल, भारतीय घुड़सवार आहान पर लटकी तलवार -#INA


एशियाई खेलों से पहले भारतीय घुड़सवारी टीम मुश्किल में फंस गई है। एशियाई खेलों के दल में शामिल घुड़सवार आहान कुमार का घोड़ा इटली में अनिवार्य बीमारी के टेस्ट में फेल हो गया है। पायरोप्लाजमोसिस नाम के इस टेस्ट में फेल होने पर आहान का घोड़ा एशियाई खेलों में शिरकत नहीं कर सकता है जिसके चलते आहान के एशियाड में खेलने पर तलवार लटक गई है।