Sport : IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? जानिए किन-किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका #INA

IND vs WI : भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के साथ सितंबर में वनडे और टी20 सीरीज खेलने वाली है. इन दिनों इंडियन क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर हैं, जहां वो 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के बाद भारत को अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज खेलनी है और फिर टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 में खेलेगी. इसके बाद जाकर वेस्टइंडीज के साथ भारत की टीम खेलेगी. इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान कब होगा और किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा. आइए जानते हैं.
वेस्टइंडीज भारत दौरे पर खेलेगी कितने मैच?
टीम इंडिया अपने घर पर वेस्टइंडीज के साथ अगले महीने में व्हाइट बॉल सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. वहीं वनडे सीरीज के तुरंत बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी. इस सीरीज में एक बार फिर से विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों की वापसी होगी, जो वनडे सीरीज में धमाल मचाएंगे. वहीं टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी जैसे तूफानी बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिलेगा.
Some things simply never change 🤌
A flawless 5️⃣0️⃣-run stand for Rohit & Kohli in their 4️⃣0️⃣0️⃣th international appearance together 👏
Updates ▶️ https://t.co/pLZ2PvDH5G#TeamIndia | #ENGvIND | @ImRo45 | @imVkohli pic.twitter.com/oQFZYUNZ6k
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
भारत-वेस्टइंडीज के बीच किन मैदानों पर होंगे मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले 8 अलग-अलग मैदान पर खेले जाएंगे. ऐसे में अलग-अलग राज्यों और शहरों के क्रिकेट फैंस को सितंबर से अक्टूबर में क्रिकेट का एक्शन देखने के लिए मिलने वाले हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच सबसे पहले तीन वनडे मैच त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे. इसके बाद टी20 मैचों की मेजबानी लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु करने वाले हैं.
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान सितंबर महीने के दूसरे हफ्ते में हो सकता है. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी होने की उम्मीद है. इन दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पिछली वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें दोनों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा था. वहीं इस सीरीज में मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों की वापसी पर भी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के मद्देनजर नजरें रहेंगी.
वहीं टी20 टीम की बात करें तो श्रेयस अय्यर कप्तान और तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे. वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों को मौका मिल सकता है. वहीं गेंदबाजी में प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को खिलाया जा सकता है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका?
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे. उनके अलावा श्रेयस अय्यर टीम में उपकप्तान की भूमिका में होंगे. वहीं केएल राहुल को मौका मिलना भी इस सीरीज में तय है. ईशान किशन बतौर दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में जगह बना सकते हैं. रोहित-कोहली के अलावा यशस्वी जायसवाल को भी इस सीरीज में मौका मिल सकता है. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव व वरुण चक्रवर्ती को भी मौका मिल सकता है.
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का पूरा शेड्यूल शेड्यूल
| क्रम संख्या | दिन | तिथि | समय | मैच | स्थल |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | रविवार | 27-सितम्बर-26 | 2:00 PM | पहला एकदिवसीय (ODI) | तिरुवनंतपुरम |
| 2 | बुधवार | 30-सितम्बर-26 | 2:00 PM | दूसरा एकदिवसीय (ODI) | गुवाहाटी |
| 3 | शनिवार | 03-अक्टूबर-26 | 2:00 PM | तीसरा एकदिवसीय (ODI) | न्यू चंडीगढ़ |
| 4 | मंगलवार | 06-अक्टूबर-26 | 7:00 PM | पहला टी20I | लखनऊ |
| 5 | शुक्रवार | 09-अक्टूबर-26 | 7:00 PM | दूसरा टी20I | रांची |
| 6 | रविवार | 11-अक्टूबर-26 | 7:00 PM | तीसरा टी20I | इंदौर |
| 7 | बुधवार | 14-अक्टूबर-26 | 7:00 PM | चौथा टी20I | हैदराबाद |
| 8 | शनिवार | 17-अक्टूबर-26 | 7:00 PM | पांचवां टी20I | बेंगलुरु |
ये भी पढें : ‘उन्हें विकेट लेने में दिक्कत होती…’ सालों बाद पूर्व क्रिकेटर ने खोला राज, जानिए रविचंद्रन अश्विन को लेकर क्या कहा?
IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? जानिए किन-किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,