खबर शहर , आगरा: फर्जी किरायेनामे पर दिया बिजली कनेक्शन, फंस गए टोरेंट पावर के अधिकारी; कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज – INA

आगरा के न्यू आगरा थाने में मकान के हिस्से पर अवैध कब्जा करने के लिए फर्जी किरायानामा और अन्य दस्तावेज तैयार कर बिजली कनेक्शन जारी कराने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मकान मालिक दिनेश कालरा की शिकायत पर नवीन पालीवाल, गौरव पालीवाल, टोरंट पावर के महाप्रबंधक संजय सिंह और सहायक महाप्रबंधक पीयूष कुमार सिन्हा को आरोपी बनाया गया है।