यूपी – नेपाल बाढ़ त्रासदी: जिस मार्ग से गुजरे, वहां कुछ ही देर बाद हुई तबाही; बाल-बाल बचे भाकियू प्रतिनिधि – INA

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत प्रतिनिधिमंडल के साथ नेपाल में आई भीषण बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावित क्षेत्र में फंस गए थे। उनके साथ भारतीय किसान यूनियन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह सहित 12 से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद हैं।


संगठन के जिलाध्यक्ष आगरा राजवीर लवानिया ने शुक्रवार को चौधरी राकेश टिकैत से बात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल फिलहाल काठमांडू में सुरक्षित है और शनिवार शाम की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचने की संभावना है।

गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह ने बताया कि 26 अगस्त को जिस क्षेत्र में भीषण बाढ़ की त्रासदी हुई, प्रतिनिधिमंडल उससे एक दिन पूर्व 25 अगस्त को उसी मार्ग से होकर निकला था। बाढ़ में कई पुल बह गए और रास्ते पूरी तरह तबाह हो गए। उन्होंने कहा कि यदि प्रतिनिधिमंडल को उस स्थान से निकलने में कुछ घंटे की भी देरी हो जाती तो गंभीर अनहोनी हो सकती थी। 

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button