सीजी- बिलासपुर में मामूली विवाद ने लिया तनाव का रूप: दो पक्षों में जमकर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले – INA

बिलासपुर शहर में मामूली विवाद ने देखते ही देखते सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और बम भी चलाए।

मौके पर पहुंचे एसपी और कलेक्टर

हालात बिगड़ने की सूचना मिलते ही एसपी रजनीश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने देर रात तक स्थिति पर नजर बनाए रखी। हालांकि, विवाद के दौरान दोनों पक्षों के दो दर्जन से ज्यादा लोगों के साथ कुछ पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है।

बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

तनाव को देखते हुए पुलिस बल बड़ी संख्या में मौके पर तैनात किया गया। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अन्य जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। रात करीब 1 बजे तक पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  एनएच-45 पर भीषण हादसा: सड़क निर्माण में लगे ट्रैक्टर टैंकर के पलटने से चालक की मौत, इंजन के नीचे दबा मिला शव

अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button