Sports- यूएस ओपन: चार महीने से अधिक समय बाद वापसी करेंगे अल्कारेज, खिताब बचाने की चुनौती; फॉर्म में वापसी का भरोसा -#INA


दाहिनी कलाई में लगी चोट के कारण चार महीने से अधिक समय तक खेल से बाहर रहने वाले कार्लोस अल्कारेज को उम्मीद है कि वह अपनी पुरानी फॉर्म में लौट कर रविवार से शुरू होने वाले यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहेंगे। मौजूदा चैंपियन अल्कारेज चोटिल होने के कारण फ्रेंच ओपन और विंबलडन में नहीं खेल पाए थे, लेकिन उन्हें लगता है कि वह वर्ष का अंतिम ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट खेलने के लिए तैयार हैं।