Sport : फैंस को करना पड़ेगा लंबा इंतजार! अगली बार कब और किसके खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया? नोट कर लीजिए #INA

Team India Next Test Series: श्रीलंका के साथ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को भारतीय क्रिकेट टीम ने 1-0 से अपने नाम कर लिया. ये सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई है और टीम इंडिया के पास अभी भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का मौका है. शुभमन गिल एंड कंपनी अब लंबे वक्त बाद आपको सफेद जर्सी में नजर आएगी, क्योंकि टीम इंडिया अब सीधे नवंबर-दिसंबर में टेस्ट सीरीज खेलती नजर आएगी. तो ऐसे में सवाल है कि टीम इंडिया अगली बार टेस्ट सीरीज किसके साथ और कब खेलने वाली है. आइए इस आर्टिकल में आपको इसी बारे में बताते हैं.

न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अगला टेस्ट मैच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ खेलती नजर आएगी. टीम इंडिया नवंबर-दिसंबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी. इस दौरे की शुरुआत 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ होगी और फिर टी-20 और वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. बता दें, न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली इस टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी.

दोनों टीमों के लिए अहम होगी सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत आने वाली ये टेस्ट सीरीज भारत और न्यूजीलैंड दोनों के लिए ही काफी अहम होगी. चूंकि, दोनों ही टीमों के पास अभी भी फाइनल में पहुंचने का मौका है. जहां, कीवी टीम 72.22 PCT और 52 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. तो वहीं, टीम इंडिया 68 अंक और 51.52 PCT के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है. ऐसे में दोनों ही टीमें अपना बेस्ट देकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी, क्योंकि जो टीम इस सीरीज में हारेगी, यकीनन वह WTC फाइनल की रेस से भी पिछड़ जाएगी.

नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी. पहला मैच वेलिंग्टन में 19 से 23 नवंबर के बीच खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट मैच 27 नंवबर से 1 दिसंबर के बीच क्राइस्टचर्च में आयोजित होगा. दोनों ही मुकाबले भारतीय समयानुसार के हिसाब से सुबह-सुबह 3.30 बजे से ही शुरू हो जाएंगे. ऐसे में मैच देखने के लिए भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब करनी पड़ेगी.

टेस्टतारीखदिनमुकाबलावेन्यूभारतीय समय (IST)न्यूजीलैंड का स्थानीय समय
पहला टेस्ट19-23 नवंबर 2026गुरुवार-सोमवारन्यूजीलैंड VS भारतCello Basin Reserve, वेलिंगटनसुबह 3:30 बजेसुबह 11:00 बजे
दूसरा टेस्ट27 नवंबर-1 दिसंबर 2026शुक्रवार-मंगलवारन्यूजीलैंड VS भारतHagley Oval, क्राइस्टचर्चसुबह 3:30 बजेसुबह 11:00 बजे

यहां देखें प्वॉइंट्स टेबल का हाल

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉअंकPCT
1ऑस्ट्रेलिया108209680.00%
2दक्षिण अफ्रीका43103675.00%
3न्यूजीलैंड64114072.22%
4बांग्लादेश53114055.56%
5भारत115426851.52%
6श्रीलंका61232433.33%
7 इंग्लैंड145815024.36%
8वेस्टइंडीज122803022.83%
9पाकिस्तान72521619/05%

ये भी पढ़ें: Explainer: 15 साल की उम्र में भी अंडर-19 टीम से क्यों बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी? BCCI का ये नियम है वजह

फैंस को करना पड़ेगा लंबा इंतजार! अगली बार कब और किसके खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया? नोट कर लीजिए





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button