Sport : 'जिंदगी में कैसे-कैसे लोग होते हैं…', सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन के बारे में बताई खास बात, ड्रॉप होकर दिया था ऐसा रिएक्शन #INA

Suryakumar Yadav On Sanju Samson: संजू सैमसन ने भारत की T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के हीरो बनने से पहले अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव का सामना किया. खराब फॉर्म की वजह से टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को भारत की प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी जगह वापस हासिल की और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवॉर्ड जीता. हाल ही में एक इंटरव्यू में, भारत के T20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि सैमसन को टीम से बाहर करने का फैसला बताना कितना मुश्किल था. सूर्यकुमार ने यह भी बताया कि सैमसन के रिएक्शन ने उन्हें हैरान कर दिया था. तो आइए जानते हैं कि सूर्या ने क्या-क्या कहा…

सूर्यकुमार यादव ने क्या-क्या कहा?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में आकाश चोपड़ा के यूट्यूब पर एक इंटरव्यू दिया. इस बातचीत के दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की और अपने मन की बातें साफ-साफ बताईं. इसी दौरान उन्होंने संजू सैमसन के बारे में भी बताया. सूर्या ने बताया कि जब टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उन्हें प्लेइंग-11 से ड्रॉप करने की बात संजू सैमसन को बताई, तो उनके जवाब ने सूर्या को हैरान कर दिया था.

आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, “न्यूजीलैंड सीरीज में ईशान भले ही अधिक रन नहीं बना पाए थे, लेकिन उनका घरेलू सीजन शानदार रहा था. इसलिए मैंने सोचा, ‘ठीक है, कोई बात नहीं, तीनों को खिलाते हैं और तिलक को अलग-अलग नंबर पर बैटिंग करने देते हैं.’ उस सीरीज में ईशान ने ठीक वैसी ही बैटिंग की जैसी मैं नंबर तीन के बल्लेबाज से उम्मीद करता था. जब टीम का स्कोर 5/2 या 6/2 था, तब उन्होंने आकर आक्रामक खेल दिखाया.”

“संजू का फॉर्म उस समय थोड़ा गिर गया था. हम टीम बस में बैठकर इस बारे में बात कर रहे थे, और मैंने कहा, ‘चेट्टा, हालात को देखते हुए लग रहा है कि चीजें मुश्किल होने वाली हैं’ उन्होंने मुझसे बस एक बात कही, ‘भाऊ, टीम को वर्ल्ड कप जिताने के लिए आपको जो सही लगे, वही फैसला लीजिए. जब ​​भी आपको मेरी जरूरत हो, मैं यहीं हूं. मैं बिल्कुल वैसे ही तैयारी करुंगा जैसे मैं खेल रहा हूं.’ उनकी यह बात सुनकर मुझे उस समय बहुत हिम्मत मिली. इससे मुझे पता चला कि जिंदगी में कैसे-कैसे लोग होते हैं. कोई और शायद बहस करता कि ‘मैं इतने समय से अच्छा खेल रहा हूं और इतने रन बनाए हैं, फिर भी आप मुझे क्यों नहीं खिला रहे?’ लेकिन उनकी सोच बिल्कुल अलग थी. उनकी सोच बस यही थी. वर्ल्ड कप जीतने के लिए जो भी फैसला सही हो, वही लिया जाए.”

संजू सैमसन ने जीता था प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा. शुरुआत में उन्हें भारतीय प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली, लेकिन मौका मिलते ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन की तूफानी पारी खेली. फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने 46 गेंदों पर 89 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. सैमसन ने टूर्नामेंट में सिर्फ 5 पारियों में 321 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 199.38 रहा. शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.

ये भी पढ़ें: महिला एशिया कप में क्या टीम इंडिया पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ करेगी हैंडशेक? कोच ने बताया पूरा प्लान

'जिंदगी में कैसे-कैसे लोग होते हैं…', सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन के बारे में बताई खास बात, ड्रॉप होकर दिया था ऐसा रिएक्शन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button