दिल्ली – मासूम को कुर्सी से बांधकर पीटा: ‘बच्चे तो ऐसे रोज पिटते हैं, तुम्हे जो करना है कर लो’, डायरेक्टर ने दी ये धमकी – #INA

बच्चे तो ऐसे रोज पिटते हैं, जाओ तुम्हे जो करना है कर लो। ये जवाब स्कूल की महिला डायरेक्टर ने मासूम के पिता को दी। पीड़ित पिता स्कूल की डायरेक्टर से मासूम के साथ दरिंदगी के बारे में पूछ रहे थे। इतना ही नहीं स्कूल की प्रिंसिपल, टीचर्स और दूसरा स्टाफ भी बचाव में जुट गए। मासूम के पिता ने स्कूल से ही पीसीआर कॉल कर पुलिस को खबर दी।
इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की गई। पुलिस मासूम को पहले मेडिकल के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने पाया कि मासूम के बाएं पैर में और एक आंख के पास सूजन है। बाकी जांच के लिए बाल रोग विशेषज्ञ के पास जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अस्पताल में भी मासूम के साथ दरिंदगी के सबूत मिले। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देश के बाद 28 अगस्त को इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।