Sport : शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी ने ड्वेन ब्रावो को दिया खास सम्मान, अब CPL में कोई नहीं पहन पाएगा जर्सी नंबर '47' #INA

Dwayne Bravo Jersey Retired: कैरेबियन प्रीमियर लीग की चैंपियन फ्रेंचाइजी ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स (TKR) ने शनिवार को घोषणा की है कि वे ड्वेन ब्रावो की नंबर 47 जर्सी को रिटायर करेंगे. यह सम्मान उन्हें टीम, कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) और त्रिनिदाद और टोबैगो में क्रिकेट के लिए उनके शानदार योगदान के लिए दिया जा रहा है. इस फैसले के साथ ब्रावो CPL के इतिहास में ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिनकी जर्सी नंबर रिटायर की जा रही है. आमतौर पर फ्रेंचाइजी लीग में इस तरह की चीजें कम ही देखने को मिलती हैं, लेकिन जानकारी के लिए बता दें आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने भी सचिन तेंदुलकर की जर्सी रिटायर की थी.
ड्वेन ब्रावो की जर्सी को किया गया रिटायर
शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी कैरेबियन प्रीमियर लीग की चैंपियन फ्रेंचाइजी ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स ने शनिवार को घोषणा की है कि वे ड्वेन ब्रावो की नंबर 47 जर्सी को रिटायर करेंगे. फ्रेंचाइजी इस दिग्गज खिलाड़ी को उनके योगदान के लिए ये सम्मान दे रही है. एक प्रेस रिलीज के अनुसार, यह उस खिलाड़ी के लिए एक बहुत ही सही सम्मान है, जिनका नाम इस टूर्नामेंट और ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स की पहचान बन गया है. इस मौके पर टीम का मालिकाना हक रखने वाले शाहरुख खान ने भी ब्रावो के योगदान को सराहा और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.
इस घोषणा के दौरान नाइट राइडर्स ग्रुप के CEO वेंकी मैसूर ने कहा, “नाइट राइडर्स और CPL में ड्वेन ब्रावो के योगदान को मापा नहीं जा सकता. नंबर 47 जर्सी को रिटायर करना यह सुनिश्चित करने का हमारा तरीका है कि उनकी विरासत हमेशा इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनी रहे. CPL के इतिहास में यह सम्मान पाने वाले पहले खिलाड़ी के तौर पर उनसे बेहतर कोई और खिलाड़ी नहीं हो सकता था.”
An open letter . a legend. 🫡
Dear DJ “Champion” Bravo,
Thank you for everything you’ve given TKR. ❤️🖤
It’s an honour . retire the iconic No. 47 in your name.
Forever a Knight. Forever No. 47. 🫡#TKRvJK | #WeAreTKR | #TrinbagoKnightRiders | #CPL26 pic.twitter.com/os2sXiiTPa
— Trinbago Knight Riders (@TKRiders) August 30, 2026
CPL के दिग्गज का बेमिसाल रिकॉर्ड
ब्रावो CPL के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर पांच CPL खिताब जीते हैं और TKR के हेड कोच के तौर पर छठवां चैंपियनशिप खिताब भी अपने नाम किया है. अपने शानदार CPL करियर में, ब्रावो ने 107 मैच खेले और 129 विकेट लिए, जिससे वे टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने। वे TKR की चैंपियनशिप जीतने वाली टीमों का अहम हिस्सा रहे और फ्रेंचाइजी को CPL की सबसे सफल टीम बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई.
चैंपियन खिलाड़ी से चैंपियन कोच तक का सफर
कैरेबियाई दिग्गज ड्वेन ब्रावो ने 2024 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया और अपने शानदार करियर को खत्म कर दिया, जिसके दौरान वे T20 क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली ऑलराउंडरों में से एक बने. इसके बाद उन्होंने अपनी पसंदीदा टीम ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के हेड कोच की भूमिका संभाली और डगआउट से फ्रेंचाइजी के साथ अपना जुड़ाव बनाए रखा.
ये भी पढ़ें: ‘जिंदगी में कैसे-कैसे लोग होते हैं…’, सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन के बारे में बताई खास बात, ड्रॉप होकर दिया था ऐसा रिएक्शन
शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी ने ड्वेन ब्रावो को दिया खास सम्मान, अब CPL में कोई नहीं पहन पाएगा जर्सी नंबर '47'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,