Technology, सोशल मीडिया एडिक्शन: मेटा के बाद इन टेक कंपनियों पर बढ़ा दबाव, बच्चों की सोशल मीडिया लत पर अब क्या होगा एक्शन? – Meta’s $18 Billion Deal Puts Youtube & Snapchat Under Pressure, What’s Next Users? — INA

सार

युवाओं में सोशल मीडिया की लत और मानसिक स्वास्थ्य पर इसके दुष्प्रभावों को लेकर मेटा की ओर से समझौते पर सहमति जताने के बाद अब यूट्यूब, टिकटॉक और स्नैपचैट पर कानूनी दबाव बढ़ गया है। कैलिफोर्निया समेत अमेरिका के कई राज्यों की ओर से दायर मामलों के बाद अब अन्य टेक कंपनियों से भी कड़े सुरक्षा बदलावों की मांग की जा रही है। क्या मेटा के इस बड़े कदम के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर किशोरों के लिए नियम पूरी तरह बदल जाएंगे? जानिए यहां सबकुछ।

युवाओं पर सोशल मीडिया की लत और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक असर को लेकर अमेरिका में मेटा, फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी के खिलाफ चल रहे बहुचर्चित मुकदमे में एक बड़ा फैसला आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेटा ने अमेरिका के कई राज्यों द्वारा दायर मामले को सुलझाने के लिए 18 अरब डॉलर तक के समझौते पर सहमति व्यक्त की है।

भुगतान की शर्तें और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर दबाव

  • इस समझौते के तहत कंपनी अगले दस वर्षों के भीतर राज्यों को लगभग 12.7 अरब डॉलर (कुल राशि का 70 फीसदी) का भुगतान करेगी।
  • वहीं, बाकी बची 5.3 अरब डॉलर की राशि का भुगतान इस शर्त से जुड़ा हुआ है कि बायटडांस का टिकटॉक और अल्फाबेट का यूट्यूब भी नाबालिग यूजर्स की सुरक्षा के लिए इसी तरह के सख्त बदलाव लागू करें।

कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल की चेतावनी

कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा ने साफ किया है कि राज्य सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि यूट्यूब, स्नैपचैट और टिकटॉक जैसी अन्य बड़ी कंपनियों से भी मेटा की तर्ज पर सुरक्षा मानक अपनाने की मांग की जाएगी।

नाबालिगों के लिए मेटा प्लेटफॉर्म्स पर होंगे ये चार बड़े बदलाव:

  • डेली स्क्रीन टाइम लिमिट:नाबालिगों के लिए रोजाना दो घंटे के इस्तेमाल की सीमा तय होगी, जिसे केवल माता-पिता ही बढ़ा सकेंगे।
  • हानिकारक फिल्टर्स पर बैन:अत्यधिक मेकअप और कॉस्मेटिक सर्जरी को बढ़ावा देने वाले ब्यूटी फिल्टर्स को पूरी तरह से हटा दिया जाएगा।
  • कड़े एज वेरिफिकेशन नियम: उम्र की पुष्टि करने वाले तरीकों को और अधिक सख्त बनाया जाएगा।
  • नाइट मोड फीचर्स: देर रात तक रील्स और पोस्ट देखने की लत को रोकने के लिए रात के समय स्पेशल नाइट मोड लागू किया जाएगा।

Source link

Back to top button