दिल्ली के 5 सरकारी अस्पतालों की बदलेगी नुहार:400 नए क्रिटिकल केयर बेड, ICU सुविधाओं का होगा विस्तार- INA NEWS

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में गंभीर स्थिति वाले मरीजों को जल्द ही बेहतर और त्वरित इलाज की सुविधा मिलेगी। दिल्ली सरकार ने अपने 5 प्रमुख अस्पतालों में 400 नए क्रिटिकल केयर बेड तैयार करने और आईसीयू सुविधाओं को बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए लोक निर्माण विभाग ने निविदा जारी की है। चयनित एजेंसी इंटीग्रेटेड प्लानिंग, डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग और प्रूफ चेकिंग जैसी महत्वपूर्ण सलाहकार सेवाएं प्रदान करेगी। एजेंसी ही अस्पताल ब्लॉक के लेआउट और डिजाइन से लेकर सभी तकनीकी मापदंडों को तय करेगी। इन 5 अस्पतालों में स्थापित होंगे नए ब्लॉक भगवान महावीर अस्पताल: 100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक महर्षि वाल्मीकि अस्पताल: 100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल: 100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल: 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान : 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक
इमरजेंसी सेवाओं में होगा सुधार क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनने से दिलशाद गार्डन, रोहिणी, हरी नगर और बवाना समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर के मरीजों को आपातकालीन और गंभीर स्थिति में बेड के लिए नहीं भटकना पड़ेगा।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |