Sport : IND W vs THA W : थाईलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी, यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 #INA

IND W vs THA W : भारत और थाईलैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच आज महिला एशिया कप 2026 का तीसरा मैच खेला जा रहा है. ग्रुप ए के इस मुकाबले में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर को टॉस गंवाना पड़ गया. थाईलैंड की कप्तान नारुएमोल चाईवाई ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बैटिंग करने का न्योता दिया. इसके साथ ही एशिया कप 2026 के अपने पहले मैच में इंडियन विमेंस टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में नजर आएगी.

भारत की टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी

इस मैच में भारत के लिए प्रतिका रावल ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया है. उन्होंने भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उनका टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कैप दिया है. उन्हें टीम इंडिया में चोटिल जेमिमा रोड्रिग्स की जगह पर बतौर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी शामिल किया गया था. इसके बाद अब उनकी टीम में सीधे पहले ही मैच में शामिल किया गया है. 

टॉस के बाद क्या बोली हरमनप्रीत कौर

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि, ‘हमने पहले बॉलिंग करने के बारे में भी सोचा था, लेकिन पहले बैटिंग करना भी कोई प्रॉब्लम नहीं है. यह दुबई में हमारा पहला मैच है. बहुत सी चीजों को ध्यान में रखने के बजाय, यह वहां जाकर अपना बेस्ट देने के बारे में है. आज प्रतीका अपना डेब्यू कर रही है क्योंकि जेमी वहां नहीं है. हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं. हमने बेरहम होने की बात की है और यह हमारे लिए एक जरूरी टूर्नामेंट है’.

थाईलैंड की कप्तान थिपाचा पुत्थावोंग ने टॉस जीता और कहा कि, ‘हम पहले बॉलिंग करने जा रहे हैं. हां, नन्नापत कोंचारोनकाई चोटिल हैं. हम टीम इंडिया को 170 रनों तक रोकने का प्लान बना रहे हैं. 

भारत और थाईलैंड की प्लेइंग-11

भारत:  शैफाली वर्मा,  स्मृति मंधाना,  प्रतीक रावल,  हरमनप्रीत कौर (कप्तान),  भारती फुलमाली,  ऋचा घोष (विकेट कीपर),  दीप्ति शर्मा,  प्रेमा रावत,  एन श्री चरणी,  क्रांति गौड़,  नंदनी शर्मा.

थाईलैंड : अफिसारा सुवांचोनराठी, नत्ताकान चांटम, फन्निता माया, नन्नापत कोंचारोएनकाई (विकेटकीपर), चनिदा सुथिरुआंग, नाओमी हैमिल्टन, सुलेपॉर्न लाओमी, नन्नाफत चाईहान, सुनिदा चतुरोंगरट्टाना, थिपाचा पुथावोंग (कप्तान), ओन्निचा कामचोम्फू.

इंडिया और थाईलैंड का स्क्वाड 

भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, प्रतीक रावल, राधा यादव, गुनालन कमलिनी, प्रेमा रावत.

थाईलैंड: अफिसारा सुवांचोनराठी, फन्निता माया, नन्नापत कोंचारोनकाई (विकेट कीपर), नारुएमोल चाईवाई (कप्तान), चानिडा सुथिरुआंग, नाओमी हैमिल्टन, सुलीपोर्न लाओमी, नन्नाफट चाइहान, सुनीदा चतुरोंगरट्टाना, ओनिचा कामचोम्फू, थिपात्चा पुत्थावोंग, कोरानित सुवांचोनराठी, चयनिसा फेंगपेन, थानराडा सीसावन, नट्टाकन चंटम.

ये भी पढ़ें : दीप्ति शर्मा अब से कुछ देर बाद रचेंगी इतिहास, मैदान पर कदम रखते ही बना डालेंगी ये बड़ा रिकॉर्ड

IND W vs THA W : थाईलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी, यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button