Sport : 'सिलेक्टर उसे सपोर्ट क्यों कर रहे हैं…' पाकिस्तान की दिन-ब-दिन बदत्तर होती हालत का जिम्मेदार कौन? दिग्गज ने बताया नाम #INA

Pakistan Cricket Team :  पाकिस्तान क्रिकेट टीम लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है. पाकिस्तान का प्रदर्शन दिन व दिन बद से बदत्तर होता जा रहा हूै. पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान ने कई कप्तान बदले हैं. बाबर आजम को पहले कप्तानी से हटाया गया. इसके बाद मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, सान मसूद और सलमान अली आगा तक ने पाकिस्तान की कप्तानी की. लेकिन एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बाबर आजम को कप्तान बना दिया. अब उनकी कप्तानी में भी बाबर आजम का हाल ऐसा ही हो चला है. 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम बाबर आजम की कप्तानी में इंग्लैंड के साथ उन्हीं के घर पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बुरी तरह से हार मिली है. इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच में 194 रनों से हारकर पाकिस्तान की जगहंसाई कर दी है. बीते रविवार की रात पाकिस्तान को इंग्लैंड से दूसरे टेस्ट मैच हार मिली.

इंग्लैंड में हुई पाकिस्तान की जमकर किरकिरी

इस हार के बाद पाकिस्तान में बाबर आजम की टीम जमकर किरकिरी हो रही है. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की टीम पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.  

पूर्व क्रिकेटर ने रिजवान पर दिया बड़ा बयान

वसीम अकरम ने कहा कि, ‘मोहम्मद रिजवान कुछ समय से कुछ नहीं कर रहा है. मुझे नहीं पता कि वह इस टीम में क्या कर रहा है. सिलेक्टर अभी भी उसे सपोर्ट क्यों कर रहे हैं? वह इंग्लिश कंडीशन में रन भी नहीं बना सकता. वो आसानी से उसकी जगह किसी युवा खिलाड़ी को चुन सकते थे. हमारी क्रिकेट टीम दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है. किसी को तो जिम्मेदारी लेनी होगी लेकिन अभी इस सेटअप में मुझे शक है. इंग्लैंड में हमारी टीम को इस तरह हारते देखना बहुत दुख की बात है’.

कैसा रहा इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच का हाल

दरअसल, इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी में 66.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 290 रन बनाए. इसके बाद पाकिस्तान पहली पारी में 37.2 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 110 पर ढेर हो गई. इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर पहली पारी के आधार पर 180 रनों की बढ़त बनाई.

इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 54.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 209 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 389 रनों का विशाल लक्ष्य दिया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम दूसरी पारी में 50.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 194 रन बना पाई और 194 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई.

पाकिस्तानी बल्लेबाजों का रहा शर्मनाक प्रदर्शन

इस मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई. मोहम्मद रिजावन ने पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 1 रन बनाया. टीम के लिए अज़ान अवैस ने पहली पारी में 46 रन बनाए और दूसरी पारी में 31 रनों का योगदान दिया. वो टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद अब्बास 9 विकेट हासिल किए वहीं मोहम्मद अली ने 5 विकेट चटकाए.

ये भी पढ़ें : जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की रिकवरी पर आया बड़ा अपडेट, जानिए अफगानिस्तान या वेस्टइंडीज किस सीरीज में होगी वापसी?

'सिलेक्टर उसे सपोर्ट क्यों कर रहे हैं…' पाकिस्तान की दिन-ब-दिन बदत्तर होती हालत का जिम्मेदार कौन? दिग्गज ने बताया नाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button