यूपी – कानपुर: सैनिक सीमा संभालते हैं, आयकर कर्मी अर्थव्यवस्था : अपर्णा करन – INA

उन्होंने कहा कि आयकर कर्मी देश के सैनिकों जितने ही महत्वपूर्ण हैं। देश के विकास के लिए बजट और राजस्व की जरूरत होती है और इसे उपलब्ध कराने में आयकर विभाग की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आयकर कर्मियों को अपनी जिम्मेदारी को देशहित से जोड़कर पूरी निष्ठा के साथ काम करना चाहिए। विभाग के राजस्व संग्रह से देश के विकास कार्यों को गति मिलती है।