Sport : क्या अभी भी होगी भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज? पूर्व क्रिकेटर और BCB चीफ तमीम इकबाल ने कही यह बड़ी बात #INA

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच इसी साल अगस्त-सितंबर में व्हाइट बॉल सीरीज खेली जानी थी, जिसके लिए टीम इंडिया को बांग्लादेश का दौरा करना था. लेकिन राजनीतिक तनाव की वजह से अब तक भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा नहीं हुआ है और इस पर संकट के बादल छाए हैं. इसी बीच, भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर और बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत-बांग्लादेश सीरीज अभी पूरी तरह से रद्द नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि सीरीज के लिए दोनों बोर्ड की ओर से पॉजिटिव रिस्पॉन्स रहा है. इससे पहले भी तमीम इकबाल ने इस सीरीज को लेकर अपना बयान दिया था. 

बांग्लादेश को करनी है 3 वनडे और 3 T20I सीरीज की मेजबानी

भारतीय टीम को बांग्लादेश दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. इस सीरीज को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने कहा कि BCB और बीसीसीआई दोनों ही बोर्ड इस सीरीज को आयोजित कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने बताया कि दोनों बोर्ड मिलकर अब इसके लिए किसी नए विंडो की तलाश कर रहे हैं, जिसमें इस सीरीज को कराया जा सके. BCB अध्यक्ष के इस बयान से साफ हो गई है कि इस सीरीज को टाल दिया गया है और अगस्त-सितंबर में होने की कोई संभावना नहीं है. 

भारत-बांग्लादेश सीरीज को लेकर क्या बोले BCB अध्यक्ष तमीम इकबाल?

तमीम इकबाल ने ‘नॉट आउट नोमान’ स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म पर भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि BCB और BCCI, दोनों ही बोर्ड्स का इस सीरीज को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स रहा है और इसे कराने के लिए एक नए शेड्यूल (समय) की तलाश हो रही है. तमीम ने कहा कि भारत के खिलाफ सीरीज को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का रुख बिल्कुल सकारात्मक है, लेकिन कुछ चीजें हैं जो उनके हाथ में नहीं हैं. अगले कुछ महीने दोनों ही टीमों का शेड्यूल काफी बिजी है.

भारत और बांग्लादेश की बिजी रहने वाला है शेड्यूल

बांग्लादेश को आगे 3 सीरीज खेलनी हैं, वहीं टीम इंडिया का शेड्यूल भी काफी व्यस्त है. भारत को सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है और इसके बाद वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है. हालांकि, फिर भी भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज को लेकर दोनों बोर्ड के बीच बातचीत हो रही है, जो एक पॉजिटिव मैसेज दे रही है.

यह भी पढ़ें:  ‘सिलेक्टर उसे सपोर्ट क्यों कर रहे हैं…’ पाकिस्तान की दिन-ब-दिन बदत्तर होती हालत का जिम्मेदार कौन? दिग्गज ने बताया नाम

क्या अभी भी होगी भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज? पूर्व क्रिकेटर और BCB चीफ तमीम इकबाल ने कही यह बड़ी बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button