Sport : भारतीय खिलाड़ी को मिली देश के बाहर की टीम में जगह, इस टूर्नामेंट में खेलते आएगा नजर #INA

भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज मयंक अग्रवाल अब विदेश में खेलते नजर आएंगे. 35 वर्षीय मयंक अब इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे. उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप के इस सीजन के आखिरी चरण के लिए डरहम क्रिकेट क्लब से करार किया है. वह टीम के बचे हुए मुकाबलों में खेलेंगे. डरहम की टीम इस सीजन काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन टू में शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम ने इस सीजन अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 7 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 3 मैच ड्रॉ हुए हैं. यानी डरहम क्रिकेट क्लब ने एक भी मुकाबला नहीं हारा है.

डेविड बेडिंघम की जगह मिला मौका

मयंक अग्रवाल को साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड बेडिंगहम की जगह टीम डरहम क्रिकेट क्लब में शामिल किया गया है. बेडिंगहम को साउथ अफ्रीका के लिए रेड-बॉल क्रिकेट खेलना है, जिसके कारण वह इसी सप्ताह अपने देश लौट रहे हैं. डरहम के लिए उनका प्रदर्शन शानदार रहा था. बेडिंगहम ने हाल ही में ग्लूस्टरशायर के खिलाफ शतक लगाया था और टीम की 10 विकेट की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. 

टीम के हेड कोच ने रयान कैंपबेल ने जताई खुशी

डरहम क्रिकेट के हेड कोच रयान कैंपबेल ने मयंक अग्रवाल के टीम से जुड़ने पर खुशी जताई है. कैंपबेल ने कहा, “काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी चरण के लिए मयंक के हमारे साथ जुड़ने से हम बेहद खुश हैं. डेविड बेडिंगहम के अपने इंटरनेशनल रेड-बॉल सीजन से पहले दक्षिण अफ्रीका लौटने के कारण, यह महत्वपूर्ण था कि हम सत्र के बचे हुए मैचों के लिए एक उच्च स्तरीय इंटरनेशनल क्रिकेटर को टीम में शामिल करके कदम उठाएं.

कैंपबेल ने आगे कहा, “मयंक एक बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं, जिनका फर्स्ट-क्लास क्रिकेट का रिकॉर्ड शानदार है. हम उम्मीद करते हैं कि वह डरहम के लिए अपना बेहतरीन योगदान देंगे, क्योंकि हमारी नजरें काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन वन में अपनी जगह सुरक्षित करने पर हैं.”

इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में पहले भी खेल चुके हैं मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जो पहले भी इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं. उन्होंने 2025 सीजन के आखिरी तीन मुकाबलों में यॉर्कशायर की ओर से खेला था. ऐसे में इंग्लैंड की परिस्थितियों का उन्हें पूरा अनुभव है. बता दें कि मयंक लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 12 मार्च 2022 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था, तब से वह टीम से बाहर हैं.

हाल में घरेलू क्रिकेट में शानदार रहा है मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन

मयंक अग्रवाल ने टीम इंडिया के लिए साल 2018 से 2022 के बीच कुल 21 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 4 शतकों के दम पर कुल 1488 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 41.33 का रहा है. जबकि टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 243 रन रहा, जो उन्होंने साल 2019 में इंदौर में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था. वहीं घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. हाल ही की बात करें तो रणजी ट्रॉफी के सीजन में कर्नाटक के लिए खेलते हुए मयंक अग्रवाल ने 678 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल है. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 160 रन रहा. यही वजह है कि डरहम क्रिकेट ने उन्हें अपने साथ जोड़ा है.

यह भी पढ़ें:  Explainer: 19 विकेट…एक मैच…, टेस्ट क्रिकेट का वो ‘अजेय’ रिकॉर्ड, जब जिम लेकर की उंगलियों पर नाचने लगी थी ऑस्ट्रेलियाई टीम

भारतीय खिलाड़ी को मिली देश के बाहर की टीम में जगह, इस टूर्नामेंट में खेलते आएगा नजर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button