खबर शहर , Agra News: सिर से टकरा रहे तार…विद्युत विभाग को हादसे का इंतजार – INA

कागारौल। कस्बे की टीचर्स कॉलोनी में नीचे लटक रही बंच केबल को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। कॉलोनी में बिजली के तार इतने नीचे झूल रहे हैं कि राहगीरों के सिर से टकराने की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों को संभावित हादसे का डर सता रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर कराने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कॉलोनी में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का भी लगातार आवागमन रहता है, ऐसे में खुले और नीचे लटकते तारों से कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई है। उपखंड अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी के कॉर्नर पर एक बिजली का पोल बदला जाना प्रस्तावित है। कॉलोनी के ही कुछ लोग पोल बदलने नहीं दे रहे हैं, जिसके कारण कार्य में देरी हुई। मंगलवार को पुलिस की उपस्थिति में पोल बदलवाया जाएगा।