खबर शहर , तीन साल की मोहब्बत का खाैफनाक अंत: शादीशुदा प्रेमी, प्रेमिका का तय हो चुका था रिश्ता; फंदे से लटके मिले दोनों – INA

आगरा के गांव रहनकलां में एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। रविवार रात प्रेम प्रसंग में इंद्रवती उर्फ इंदु (20) और प्रीतम (22) ने आत्महत्या कर ली। प्रेमिका के घर में ही दोनों के शव एक ही कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटके मिले। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे। हालांकि युवक विवाहित था।


इंद्रवती उर्फ इंदु के पिता अमर सिंह रविवार को घर पर नहीं थे। इंदु की मां गीता देवी की छह साल पहले मौत के बाद अमर ने नगला गड़रिया फतेहाबाद निवासी श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली थी। उनसे दो बेटे यश और लवकुश हैं। वह 27 अगस्त को छोटे बेटे को दवा दिलाने के लिए अपनी ससुराल नगला गड़रिया गए थे।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button