खबर शहर , फिरोजाबाद: बाइक सवार भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, उछलकर सड़क किनारे गिरे; महिला की माैत – INA

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में चनौरा पुल के पास मायके से घर लौटती महिला को अज्ञात वाहन सवार ने रौंद दिया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा। जानकारी होने पर परिजन पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर किया गया। आगरा ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।


बछगांव थाना नारखी निवासी राकेश की पत्नी पिंकी (32) रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए गांव खोरई थाना नगला खंगर मायका गई थी। वहां से सोमवार दोपहर अपने भाई अर्जुन के साथ बाइक से बछगांव आ रही थी। वह चनौरा पुल ममता डिग्री कॉलेज के पास पहुंची ही थी, तभी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। भाई- बहन बाइक से उछलकर सड़क किनारे गिर पड़े। हादसा होते ही आसपास के राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। 

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button