Sport : IND vs AFG : अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड, संजू, प्रभसिमरन और अक्षर में से कौन होगा बाहर? #INA

IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच इसी महीने तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होने वाली है. भारत और अफगानिस्तान के बीच सभी 3 मुकाबले सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए जल्दी ही भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, 3 सितंबर को इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया जा सकता है.
उससे पहले हम आपको टीम इंडिया के संभावित स्क्वाड के बारे में बताने वाले हैं. आज हम आपको बताएंगे कि, अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में किन खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है और कौन-कौन से प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. तो आइए टीम इंडिया के संभावित स्क्वाड पर नजर डालते हैं.
इन खिलाड़ियों की होगी स्क्वाड में वापसी
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में पेस ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी हो सकती है. वो चोट से पूरी तरह उभर चुके हैं. वो टीम इंडिया के एशियन गेम्स 2026 के स्क्वाड का भी हिस्सा हैं. वहीं टीम में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी भी चोट के बाद होने की संभावना है.
टीम इंडिया के स्क्वाड में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में सबसे बड़ा बदलावा क्रुणाल पांड्या हो सकते हैं. चयनकर्ता उन्हें टी20 सेटअप में शामिल करना चाहते हैं. ऐसे में क्रुणाल की वापसी टीम में हो सकती है. उन्होंने अपना अंतिम मैच भारत के लिए 2021 में खेला था.
Krunal Pandya Set for India T20I Return? 🏏
• Under consideration after 5 years out of T20I squad.
• Selectors look for left-arm spinner after Axar’s modest form.
• Took 31 wickets & hit 335 runs for RCB across 2025–26 IPLs.
• India face Afghanistan in 3 T20Is in Delhi… pic.twitter.com/LrmFL8N0Ws
— Cricket Hub (@Anurag9793) August 31, 2026
ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं स्क्वाड से बाहर
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली इस सीरीज के स्क्वाड से भारत के स्टार स्पिनर ऑलराउंडर अक्षर पटेल बाहर हो सकते हैं. अक्षर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम के उपकप्तान भी थे. अब उनके बाहर होने की नौबत आ गई है. उनका प्रदर्शन पिछले कुछ समय से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सही नहीं रहा है. वहीं जिम्बाब्वे सीरीज में संजू सैमसन को बाहर कर विकेटकीपर के रूप में प्रभसिमरन सिंह को मौका दिया गया था.
अब इस सीरीज में सूज की वापसी कराई जा सकती है. वहीं प्रभसिमरन सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. इसके अलावा भारत के स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी इस स्क्वाड से बाहर रखा जा सकता है. क्योंकि वो अभी अपनी चोट से पूरी तरह नहीं उभरे हैं. वो सीओई में फिटनेस पाने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं.
🚨 BAD NEWS FOR INDIA 🚨
– Hardik Pandya’s return for India could be delayed as he has a late niggle in the leg. He’s unlikely for Afghanistan T20I series. (Sahil Malhotra/TOI). pic.twitter.com/p1WPAJMNvG
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 1, 2026
अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड
अभिषेक शर्मा , वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, शिवम दुबे और प्रिंस यादव.
🚨 MOST LIKELY TEAM INDIA SQUAD AGAINST AFG T20 SERIES 🚨
Abhishek, Vaibhav, Sanju, Shreyas Iyer (C), Tilak Verma, Ishan kishan Nitish Kumar Reddy, Krunal Pandya, Kuldeep, Varun, Bumrah, Arshdeep, Mayank, Shivam Dube & Prince Yadav.
– Hardik Pandya niggle at last moment.
— Vikas (@Vikas662005) September 1, 2026
भारत और अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20 मैच: 13 सितंबर 2026, स्थान – अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
- दूसरा टी20 मैच: 15 सितंबर 2026, स्थान – अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
- तीसरा टी20 मैच: 17 सितंबर 2026, स्थान – अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो सकता है भारत का ये खतरनाक ऑलराउंडर
IND vs AFG : अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड, संजू, प्रभसिमरन और अक्षर में से कौन होगा बाहर?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,