Sport : अजिक्य रहाणे का मिला रिप्लेसमेंट, जानिए अब कौन करेगा रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी? #INA

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में मुंबई की कप्तानी कौन करेगा ये एक बड़ा सवाल था, जिसका जवाब अब मिल गया है. अब तक अजिंक्य रहाणे मुंबई की कप्तानी कर रहे थे. रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में भी अजिंक्य राहणे उनकी कप्तानी कर रहे थे. अजिंक्य रहाणे के क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद ये सवाल लगातार उठ रहा था कि, अब रणजी ट्रॉफी के अलगे सीजन में मुंबई की कप्तानी कौन करेगा. 

रहाणे ने कब से कब तक की मुंबई की कप्तानी

अजिंक्य रहाणे ने अपनी कप्तानी की शुरुआत रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए साल 2022 के अंत में की थी. उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2022/2023 में कप्तानी संभाली थी. तबसे लेकर अब तक यानी रणजी ट्रॉफी 2025 तक उन्होंने मुंबई की टीम की कप्तानी की थी. इसके बाद रहाणे ने 30 जुलाई को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने संन्यास का ऐलान कर दिया. अब वो क्रिकेट नहीं खेलेंगे और कमेंट्री में अपना करियर आगे बढाएंगे.

कौन बना मुंबई का नया कप्तान

इसको ध्यान में रखते हुए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने उनकी कप्तानी का रिप्लेसमेंट ढूंढना शुरू कर दिया था. अब उन्होंने मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए नए कप्तान का ऐलान कर दिया है. अब सिद्धेश लाड रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में मुंबई की कप्तानी करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धेश लाड अब मुंबई के नए कप्तान हैं और वो टीम को लीड करते हुए इस सीजन नजर आएंगे.

अब 34 साल के सिद्धेश लाड मुंबई की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. उन्होंने 23 मई 1994 को मुंबई में जन्म सिद्धेश दाएं हाथ के मिलिड ऑर्डर बल्लेबाज हैं. वो ऑफ ब्रेक बॉलिंग करने के लिए भी जाने जाते हैं. प्रवीण आमरे की देखरेख में उन्होंने मुंबई के लिए नवंबर 2013 में 21 साल की उम्र में अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया. 

उन्होंने अपने दूसरे ही मैच में दिल्ली के खिलाफ फिफ्टी बनाई. लाड ने 2015-16 के रणजी ट्रॉफी फाइनल में 88 रन बनाए और 10वें विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी की और मुंबई को जीत दिलाई. उन्हें 2015 आईपीएल सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने खरीदा था, लेकिन उन्होंने कोई मैच नहीं खेला. 

दिनेश लाड ने 2013 में किया था रणजी डेब्यू

सिद्धेश लाड ने नवंबर 2013 में अपना रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया था. जब उन्होंने डेब्यू किया था. उस वक्त उनकी उम्र 21 वर्ष की थी. इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और मुंबई के लिए लगातार खेलते रहे. सिद्धेश लाड़ 2022-23 सीजन में गोवा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वो मुंबई के अलावा गोवा के लिए भी खेले चुके हैं. उनके पिता दिनेश लाड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सहित कई भारतीय खिलाड़ियों को कोचिंग दे चुके हैं. 

सिद्धेश लाड का क्रिकेट करियर

फॉर्मेटमैचपारीनाबादरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्केकैचविकेट
प्रथम श्रेणी (FC)821358562317044.2754.15153067773318
लिस्ट ए56457157112941.3490.9646133411820
टी20615089448222.47118.140481332823

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया के 3 तेज गेंदबाज का दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में धमाल, विकेटों की झड़ी लगाकर ठोका 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए दावा

अजिक्य रहाणे का मिला रिप्लेसमेंट, जानिए अब कौन करेगा रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button