UP News: जन्माष्टमी पर वृंदावन में बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री, 3 से 5 सितंबर तक डायवर्जन… जाने से पहले देखें एडवाइजरी – INA

Mathura VrindavanTraffic Advisory Janmashtami: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के विश्व प्रसिद्ध पर्व को लेकर मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का बड़ा प्लान तैयार किया है. 3 सितंबर सुबह 8 बजे से 5 सितंबर सुबह 9 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. श्रद्धालुओं को मंदिरों तक सुगम और सुरक्षित पहुंचाने के लिए पूरे क्षेत्र को 7 जोन और 35 सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है.
भीड़ नियंत्रण के लिए होल्डिंग एरिया, CCTV कैमरों और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है. प्रमुख चौराहों और तिराहों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सूचना पट्टिकाएं भी लगाई जा रही हैं. जन्माष्टमी के दौरान भूतेश्वर, मसानी, डींग गेट, चौक बाजार, भरतपुर गेट, गोवर्धन चौराहा, मण्डी चौराहा, कृष्णापुरी और होलीगेट सहित कई स्थानों से कृष्ण जन्मभूमि की ओर जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा.
भारी और कॉमर्शियल वाहनों के लिए अलग-अलग रूट डायवर्जन लागू
कई मार्गों पर चार पहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों को भी आवश्यकता के अनुसार रोका जाएगा. वहीं भारी और कॉमर्शियल वाहनों के लिए अलग-अलग रूट डायवर्जन लागू किया गया है. यमुना एक्सप्रेसवे, वृंदावन, NH-19, गोकुल और गोवर्धन की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं.
PMB पॉलीटेक्निक, ISBT, रामलीला मैदान, मण्डी परिसर, GIC इंटर कॉलेज, रेलवे ग्राउंड धौली प्याऊ और रेलवे मालगोदाम समेत कई स्थानों पर वाहन पार्क कराए जाएंगे. वृंदावन में छटीकरा, सौ-सैया, पानीगांव, रुक्मिणी विहार और वृंदावन कट समेत कई मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा.
पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया
श्रद्धालुओं के लिए ITI, दारुख, मण्डी, पवनहंस, MVDА, वैष्णो देवी, मल्टीलेवल पार्किंग सहित कई पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं. SSP श्लोक कुमार के मुताबिक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है. व्यवस्था में 8 कंपनी PAC, 1 कंपनी RAF और फ्लड प्लाटून की तैनाती की गई है. CCTV और होल्डिंग एरिया के जरिए भीड़ पर नजर रखी जाए.
प्रतिबन्धित मार्गः-
1. गोवर्धन चौराहा एवं मण्डी चौराहा से भूतेश्वर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कामर्शियल /भारी वाहन रोडवेज बस, ट्रैक्टर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें. रोडवेज बसें औद्योगिक क्षेत्र / जयगुरुदेव एनएच-19 होकर मालगोदाम तक आयेगी एवं इसी मार्ग से वापस अपने गन्तव्य को जाएंगी.
2. भूतेश्वर तिराहा से श्री कृष्ण जन्मभूमि की तरफ सभी प्रकार के चार पहिया , टेम्पो , ई-रिक्शा , दो पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे.
3. मसानी चौराहा से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कामर्शियल /भारी वाहन नगर निगम की बसे, ट्रैक्टर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे. साथ ही चार पहिया वाहन , टेम्पो , ई-रिक्शा एवं दो पहिया वाहन को श्री कृष्ण जन्मभूमि की तरफ पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जाएगा.
4. मसानी चौराहा से चौक बाजार / लाल दरबाजा की ओर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे.
5. गोकरन तिराहा से चौक बाजार एवं चौक बाजार से द्वारिकाधीश मन्दिर की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे.
6. बस स्टेण्ड से भूतेश्वर की ओर जाने वाली रोडवेज व नगर निगम की बसें भूतेश्वर की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगी. ये सभी बसें मालगोदाम वाले रास्ते से होकर अपने गनतव्य को जा सकेंगी.
7. स्टेट बैक चौराहा से सभी प्रकार के कॉमर्शियल /भारी वाहन, ट्रैक्टर आदि वाहन भूतेश्वर की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे यह सभी वाहन धौली प्याऊ होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे.
8. कृष्णापुरी से सभी प्रकार के कॉमर्शियल / भारी वाहन होलीगेट की तरफ पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.
9. जीआईसी कॉलेज वैरियर से चार पहिया , ऑटो टैम्पो , ई- रिक्शा होलीगेट की ओर प्रतिबन्धित रहेंगे.
10. लक्ष्मी नगर चौराहा से एन0सी0सी0 तिराहा की ओर आने वाले सभी प्रकार के कोमर्शियल / भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे.
11. डींग गेट चौराहा से सभी प्रकार के वाहनों को श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तरफ पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जाएगा.
12. गोकुल रेस्टोरेन्ट से मसानी चौराहा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के कॉमर्शियल /भारी वाहन को पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन भी प्रतिबन्धित रहेंगे.
13. भरतपुर गेट से डींग गेट की ओर समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन ऑटो , ई-रिक्शा पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.
14. चौक बाजार से मिलन तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.
15. मछली फाटक टैक चौराहा से आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन ऑटो , ई-रिक्शा को प्रतिबन्धित किया जाएगा.
16. महाविद्या कालोनी वैरियर से रूपम तिराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.
17. रूपम तिराहा से महाविद्या कालोनी की ओर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.
18. गणेशरा कट एनएच-19 (रोहिणी गेस्ट हाउस तिराहा वैरियर) से पोतरा कुण्ड श्री कृष्ण जन्मभूमि की ओर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.
19. भैस बहौरा के.आर. डिग्री कॉलेज तिराहा से अमरनाथ कट की ओर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.
20. बीएन पोद्दार कॉलेज / छावनी रेलवे स्टेशन गेट नं0-2वैरियर से चार पहिया, ऑटो टैम्पो , ई- रिक्शा होलीगेट की ओर प्रतिबन्धित रहेंगे.
21. स्टेट बैक चौराहा से भरतपुर गेट की ओर चार पहिया वाहन , कॉमर्शियल वाहन , ऑटो , ई-रिक्शापूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.
22. रेलवे ग्राउण्ड धौली प्याऊ से स्टेट बैक चौराहा की तरफ सभी प्रकार के भारी / कामर्शियल एवं रोडवेज बसें प्रतिबन्धित रहेंगी तथा आवश्यकता पड़ने पर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित किए रहेंगे.
23. नये बस स्टेण्ड से भूतेश्वर तिराहा की ओरसमस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.
24. एनएच-19 बजरंग धर्मकांटा अण्डरपास महोली रोड से नया बस स्टेण्ड की ओरभारी / कॉमर्शियल वाहन रोडवेज बसें पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगी.
25. कृष्णा नगर बिजलीघर तिराहा / फायर सर्विस कट से भूतेश्वर की ओर चार पहिया टैम्पू / ई-रिक्शा प्रतिबन्धित रहेंगे.
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर वर्ष 2026 मथुरा शहर मे इन सभी प्रतिबन्धों के अलावा फायर सर्विस/ एंबूलेंस एवं इमरजंसी वाहन के लिए आवागमन खुला रहेगा.
पार्किंग व्यवस्थाः-
वर्ष 2026 श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आने वाले वाहनो को निम्न पार्किंग स्थालो पर पार्क कराया जाएगा.
वीवीआईपी / वीआईपी एवं उच्चाधिकारी गण के वाहनो के लिए पार्किंग
1.नगर पालिका पार्किंग पोतरा कुण्ड के पश्चिम में वीआईपी पार्किंग
यमुना एक्सप्रेस वे / वृन्दावन की ओर से श्री कृष्ण जन्मभूमि पर आने वाले वाहनों के लिए पार्किग व्यवस्था
1. पी.एम.बी. पॉलीटेक्निक स्कूल पार्किंग
2. अनुज चौधरी का खाली प्लाट पार्किंग
3. आरके ज्वैलर्स का खाली प्लाट जयसिंह पुरा पार्किंग
गोकुल रेस्टोरेन्ट / एनएच-19 से मसानी की ओर आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग
1. आरएसएस संस्था के सामने पार्किंग (निकट कल्याण करोती)
2. आईएसबीटी बस अड्डा एनएच -19 पार्किंग
3. रामलीला ग्राउण्ड कल्याण करोति के पास
गोवर्धन चौराहा एवं मण्डी चौराहा से भूतेश्वर की ओर आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग
1. भूतेश्वर फायर सर्विस पार्किंग
एनएच-19 होकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग
1. मण्डी परिसर में सभी प्रक्रार के वाहन पार्क किये जायेंगे.
यमुना एक्सप्रेस वे होकर लक्ष्मी नगर होकर आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग
1. जीआईसी इण्टर कालेज पार्किंग
2. रामलीला मैदान पार्किंग सदर बाजार
टाउनशिप चौराहा गौकुल बैराज की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग
1. सेठ बीएन पोद्दार इण्टर कॉलेज पर पार्क किए जाएंगे.
2. क्लेन्सी इण्टर कॉलेज मैदान पार्किंग
3. मल्टीलेवल पार्किंग विकास बाजार
एनएच-19 थाना हाइवे की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग
1. रेलवे ग्राउण्ड धौली प्याऊ पर पार्क किए जाएंगे.
एनएच-19 जयगुरुदेव कट से बस स्टेण्ड की ओर आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग
1. रेलवे मालगोदाम स्थित खाली मैदान पर पार्क कराए जाएंगे.
1. मीडिया ओबी वैन हेतु पार्किंग-केजेएस गेट नम्बर 01 के पास (मुख्य द्वार) पार्किंग.
श्री कृष्ण जन्माष्टमी वृन्दावन की यातायात व्यवस्था
प्रतिबंधित मार्ग
1. छटीकरा से कस्वा वृन्दावन की ओर भारी / कॉमर्शियल वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे.
2. छटीकरा-वृदांवन मार्ग पर मल्टीलेबल पार्किंग स्थल से आगे किसी प्रकार का वाहन नहीं जा सकेगा.
3. वैष्णोदेवी पार्किंग से सभी प्रकार के भारी वाहन बडी बसे एवं छोटी बसें वृन्दावन की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगी
4. रुकमणि बिहार गोलचक्कर से वृन्दावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.
5. मथुरा-वृदांवन मार्ग पर सौ सैया से आगे सभी प्रकार के (भारी / चार पहिया ) वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे.
6. वृन्दावन कट , पानीगांव से वृन्दावन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.
7. पानी घाट तिराहे (यमुना पुल) से परिक्रमा मार्ग की ओर वृन्दावन के लिए सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे.
8. पानीगांव चौराहा से सौ-सैया कस्वा वृन्दावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.
9. जैत गांव कट से एनएच-19 से तथा परिक्रमा मार्ग कट एनएच -19 से भारी वाहन/ हल्के वाहन सुनरख रोड / वृन्दावन की ओर कोई वाहन प्रवेश नहीं करेगा.
10.गोकुल रेस्टोरेन्ट व मसानी चौराहा से कस्वा वृन्दावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कस्वा वृन्दावन में यातायात व्यवस्था हेतु प्रयोग होने वाली पार्किंग का विवरणः-
मथुरा से वृन्दावन
1. आईटीआई पार्किंग
सौ-सैया से वृन्दावन कट
1. दारुख पार्किंग
2. मण्डी पार्किंग
3. पवनहंस हैलीपैड पार्किंग
4. एम.वी.डी.ए. पार्किंग
5. पशुपैठ पार्किंग
6. पैराग्लाइडिंग पार्किंग
7. शिवा ढावा पार्किंग
वृन्दावन सेरामताल रोड
1. सुनरख मोड प्रेम मन्दिर तिराहा के पीछे पार्किंग
2. गणेश सिटी पार्किंग
3. आर0के0 पार्किंग
4. बृजधाम पार्किंग
वृन्दावन से छटीकरा रोड
1. वैष्णोदेवी पार्किंग (बसो के लिए)
2. वैष्णोदेवी के बगल में कच्ची पार्किंग
3. रॉयलभारती मोड पार्किंग
4. डी0के0 पार्किंग
5. बांके विहारी जी पार्किंग
6. मल्टीलेवल पार्किंग
7. अन्नपूर्णा पार्किंग (मल्टीलेवल के सामने)
सौ-फुटा से प्रेम मन्दिर नन्दनवन रोड
1. सिंह पार्किंग प्रेम मन्दिर के सामने मो0सा0 के लिए
2. शर्मा पार्किग मो0सा0 के लिए
ये भी पढ़ें: अयोध्या: 5500 में से कैसे चुने गए तीन नाम? राम मंदिर CEO चयन की Inside Story
जन्माष्टमी पर वृंदावन में बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री, 3 से 5 सितंबर तक डायवर्जन… जाने से पहले देखें एडवाइजरी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,