Sport : वैभव से मुकेश तक… ईस्ट जोन की जीत के हीरो रहे ये 5 खिलाड़ी, दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाने में दिया अहम योगदान #INA

East Zone in Final of Duleep Trophy : ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी की टीम ईस्ट जोन दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में पहुंच गई है. दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल-1 में ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ईस्ट जोन ने 4 विकेट से सेंटल जोन को हारकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है. इसके साथ ही ईस्ट जोन सेमीफाइनल को जीतकर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. टीम को फाइनल में पहुंचाने वाले खिलाड़ी यानी की ईस्ट जोन की जीत के 5 हीरो कौन हैं. आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं.
इस मुकाबले में ईस्ट जोन के लिए 5 खिलाड़ियों ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया. इनमें वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिमन्यू ईश्वरन का नाम शामिल है. इन सभी खिलाड़ियों ने दोनों पारियों में शानदार बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इस मैच में पहली पारी में सेंट्रल जोन 266 रन पर ढेर हो गई और इसके जवाब में पहली पारी में ईस्ट जोन भी 266 पर ऑलआउट हो गई. सेंट्रल जोन दूसरी पारी में 158 रन बना पाई और सेंट्रल जोन ने 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 39.3 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.
East Zone are into the final 👏
Mohd. Shami hits the winning runs 👌
They beat defending champions Central Zone by 4⃣ wickets 🙌#DuleepTrophy | #CZvEZ
Scorecard ▶️ https://t.co/kyExeix2VY pic.twitter.com/yzYIVMctVH
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 1, 2026
1 – वैभव सूर्यवंशी
भारतीय क्रिकेट टीम के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ईस्ट जोन की टीम की जीत में अहम योगदान दिया है. ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच की दोनों पारों में बेहतरीन पारी खेली और टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया. वैभव ने पहली पारी में 81 बॉल में 7 चौके और 7 छक्कों के साथ 92 रनों की पारी खेली और दूसरी पारी में 43 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 40 रनों की अहम पारी खेली है.
Vaibhav Sooryavanshi 🆚 Yash Thakur
A fascinating battle ball-by-ball💥🔥#DuleepTrophy | #CZvEZ pic.twitter.com/MiEG8YtGCY
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 31, 2026
2- ईशान किशन
ईस्ट जोन के कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टीम को फाइनल में पहुंचने में अहम योगदान दिया. उन्होंने न सिर्फ बल्ले से बल्कि कप्तानी से भी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया. विकेट के पीछे भी ईशान किशन ने कमाल का खेल दिखाया. इस मैच की पहली पारी में ईशान ने 27 बॉल में 1 चौके के साथ 16 रनों की पारी खेली और दूसरी पारी में उन्होंने 41 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के के साथ 39 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली.
3- मोहम्मद शमी
इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अहम योगदान दिया. उन्होंने बॉल के साथ कमाल का प्रदर्शन दोनों पारियों में किया. शमी ने ईस्ट जोन की जीत में अहम योगदान दिया और वो जीत के हीरो रहे. उन्होंने पहली पारी में 16 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. वहीं दूसरी पारी में 16 ओवर में 56 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. उन्होंने पूरे मैच में कुल 5 विकेट चटकाए.
Brilliant reflexes 👌
Mohd. Shami pulls off a fantastic one-handed-catch off his own bowling . dismiss Harsh Dubey 🙌#DuleepTrophy | #CZvEZ
Scorecard ▶️ https://t.co/kyExeix2VY pic.twitter.com/G7ZYgbpmi7
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 1, 2026
4 – मुकेश कुमार
ईस्ट जोन की जीत में मुकेश कुमार ने भी अहम योगदान दिया. उन्होंने पहली पारी में 16 ओवर में 56 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि दूसरी पारी में 12 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए.
5 – अभिमन्यू ईश्वरन
ईस्ट जोन को फाइनल में पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज अभिमन्यू ईश्वरन ने भी अहम योगदान दिया. उन्होंने पहली पारी में 106 बॉल में 8 चौकों के साथ 69 रनों की पारी खेली. वहीं दूसरी पारी में 55 बॉल में 1 छक्के के साथ 24 रनों की अहम योगदान दिया.
ये भी पढ़ें : कैच हो तो ऐसा! रजत पाटीदार ने पीछे भागते हुए डाइव लगाकर पकड़ा वैभव सूर्यवंशी का हैरतअंगेज कैच, वीडियो देख आ जाएगा मजा
वैभव से मुकेश तक… ईस्ट जोन की जीत के हीरो रहे ये 5 खिलाड़ी, दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाने में दिया अहम योगदान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,