खबर शहर , दिल्ली में चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म: महिला आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब; दिए ये निर्देश – INA

राजधानी दिल्ली में चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी के साथ चालक और कंडक्टर ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस शिकायत को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने बेहद गंभीरता से लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त को पत्र जारी कर तत्काल और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने इस घटना को अत्यंत गंभीर, संवेदनशील और चिंताजनक करार दिया है। उन्होंने पुलिस आयुक्त को निर्देशित किया है कि मामले की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए और दोषियों के खिलाफ प्रचलित कानून के तहत कठोरतम विधिक कार्रवाई की जाए। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पीड़िता की सुरक्षा, गरिमा और गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। 

उसे नियमानुसार आवश्यक सहायता व संरक्षण उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही, दर्ज एफआईआर, विवेचना की वर्तमान स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत आख्या फैक्स या ई-मेल के माध्यम से आयोग को अविलंब भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button