Sport : दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच हुआ ड्रॉ, तो कैसे चुनी जाएगी फाइनलिस्ट टीम? जानिए क्या कहता है BCCI का नियम #INA

Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. एक ओर जहां सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच कांटे की टक्कर वाला मैच हो रहा है. तो वहीं, दूसरी ओर साउथ जोन और नॉर्थ जोन के बीच मैच खेला जा रहा है. वैसे तो अभी तीसरे दिन का ही खेल खेला जा रहा है, लेकिन अब सवाल उठता है कि यदि दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल ड्रॉ होता है, तो फाइनल में कौन सी टीम पहुंचेगी? अगर आपके जहन में भी ये सवाल है, तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको बीसीसीआई के नियम के बारे में बताते हैं.
साउथ जोन और नॉर्थ जोन मैच का क्या है हाल?
साउथ जोन और नॉर्थ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है. इस मैच में पहले बैटिंग करने आई नॉर्थ जोन की टीम ने पहली पारी में 195 रन बनाए. वहीं, साउथ जोन की टीम ने पहली पारी में 312 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर ही बढ़त हासिल कर ली. अब तीसरे दिन का खेल जारी है और साउथ जोन की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है. अभी इस मैच के चार सेशन बाकी हैं. देखने वाली बात होगी कि मैच किस टीम की ओर झुकता है.
सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच कांटे की टक्कर
सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है. इस मैच में सेंट्रल जोन की टीम पहली पारी में 266 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. वहीं, ईस्ट जोन की टीम ने भी पहली पारी में 266 रन ही बनाए. जी हां, दोनों टीमों ने पहली पारी में बराबर स्कोर बनाए. अब दूसरी पारी में सेंट्रल जोन की टीम 158 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई है और ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन की टीम को 159 रनों का लक्ष्य मिला है.
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच के क्या हाल हैं?
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैचों के नतीजे आने से पहले अगर आप ये सोच रहे हैं कि मैच ड्रॉ हुआ, तो कौन सी टीम फाइनल का टिकट कटाएगी… तो आपको बता दें कि बीसीसीआई के नियम के अनुसार, जिस टीम ने पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाया होगा, वही टीम फाइनल में पहुंचेगी.
मगर, यहां गौर करने वाली बात ये है कि अगर सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा सेमीफाइनल मैच ड्रॉ होता है, तो फाइनल में कौन सी टीम पहुंचेगी? चूंकि, दोनों ही टीमों ने पहली पारी में 266 रन बनाए थे. ऐसे में अब अगर ये मैच ड्रॉ हो गया, तो ऐसी परिस्थिति में बीसीसीआई का दूसरा नियम काम करेगा.
Brilliant reflexes 👌
Mohd. Shami pulls off a fantastic one-handed-catch off his own bowling . dismiss Harsh Dubey 🙌#DuleepTrophy | #CZvEZ
Scorecard ▶️ https://t.co/kyExeix2VY pic.twitter.com/G7ZYgbpmi7
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 1, 2026
पहली पारी ड्रॉ होने पर क्या होगा?
अगर दलीप ट्रॉफी की पहली पारी ड्रॉ हो जाए, तब बीसीसीआई के दूसरे नियमों का इस्तेमाल किया जाता है. पहला नियम औसत स्कोर नियम है, जो कुल रनों को गिरे हुए विकेटों से भाग देकर निकाला जाता है, लेकिन इसके लिए दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम को कम से कम 60 ओवर बल्लेबाजी करना जरूरी होता है. जबकि ईस्ट जोन की टीम 60 ओवर से पहले ऑलआउट हो गई थी, इसलिए औसत का नियम भी लागू नहीं होगा.
अगर चौथी पारी के अंत तक कोई भी टीम जीत दर्ज नहीं कर पाती है और मैच ड्रॉ रहता है, तो किस्मत के सिक्के से विजेता चुना जाएगा, यानी टॉस कराया जाएगा और उससे विजेता चुना जाएगा.
ये भी पढ़ें: EXPLAINER: विराट कोहली के शरीर पर बने हैं 12 टैटू, हर एक के पीछे है अलग कहानी, यहां जानिए सभी की पूरी डीटेल
दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच हुआ ड्रॉ, तो कैसे चुनी जाएगी फाइनलिस्ट टीम? जानिए क्या कहता है BCCI का नियम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,